एक अदद कल्लू ने उड़ा दी सीपी समेत पूरे पुलिस महकमे की नींद

आगरा। आगरा की शाही जामा मस्जिद में गंदे जानवर का कटा हुआ सिर रखने के आरोपी नजरुद्दीन उर्फ कल्लू ने शुक्रवार को तड़के-तड़के पुलिस कमिश्रनर समेत समूचे पुलिस महकमे की नींद उड़ा दी। कल्लू पकड़ा जा चुका है।

Apr 11, 2025 - 13:47
 0
एक अदद कल्लू ने उड़ा दी सीपी समेत पूरे पुलिस महकमे की नींद

आरोपी नजरुद्दीन जिसे कल्लू नाम से भी जाना जाता है, का पूरा सच अभी सामने आना बाकी है। कल्लू ने यह कृत्य गुरुवार को दोपहर 11 बजकर 40 मिनट पर किया। वह बोरे में जानवर का कटा हुआ सिर लेकर पहुंचा और पानी के हौज के पास रखकर मस्जिद से निकल गया। कल पूरे दिन इस बोरे पर किसी की नजर नहीं पड़ी। आज सुबह कुछ नमाजी वजू के लिए हौस के पास पहुंचे तो उन्हें दुर्गंध महसूस हुई। इसके बाद ही इसका खुलासा हुआ। 

सुबह छह बजे नमाजियों ने इस बोरे को देखा। बात मस्जिद के इमाम तक पहुंची और फिर मस्जिद इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों को सूचना मिली। कमेटी के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस तक सूचना पहुंचते-पहुंचते सुबह के सात बज गये थे। सुबह का वक्त ऐसा होता है जब पुलिस महकमे में सिपाही से लेकर बड़े अधिकारी तक सोये हुए होते हैं क्योंकि ये देर रात तक अपने अपने क्षेत्रों में राउंड ले रहे होते हैं। फील्ड में घूमने वाले ज्यादातर पुलिस अधिकारी आधी रात के बाद ही सो पाते हैं।

जामा मस्जिद में जानवर का कटा हुआ सिर मिलने की सूचना से पुलिस अधिकारियों की नींद उड़ गई। पुलिस कमिश्रनर, डीसीपी, एसीपी, संबंधित मंटोला थाने के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की नींद उड़ चुकी थी। डीसीपी, एसीपी और अन्य अधिकारी दौड़े दौड़े पहुंचे।

शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर सभी अधिकारी डरे हुए थे। कल्लू का कृत्य था ही ऐसा जिसने अधिकारियों की नींद उड़ा दी। खैर, पुलिस अफसरों के दिन की शुरुआत परेशानी के साथ हुई, लेकिन तीन घंटे के अंदर ही आरोपी को दबोचकर अधिकारियों ने राहत की सांस भी ले ली।

SP_Singh AURGURU Editor