ओरी ने इब्राहिम अली खान को कहा 'बेशरम' तो कार्तिक को 'प्लेबॉय', सारा अली खान से दोस्ती टूटी
एक्ट्रेस सारा अली खान और इब्राहिम अली खान से ओरी की दोस्ती टूट गई है। एल्विश के पॉडकास्ट पर इंफ्लुएंसरर ने इनके बारे में बात की है। एक्टर को 'बेशरम' कहा है।
मुंबई। ओरी और सारा अली खान की दोस्ती में दरार आ गई है। दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। साथ ही इंफ्लुएंसर ने अमृता सिंह से माफी की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस ने उनको ट्रॉमा दिया है। हालांकि कुछ वजह नहीं बताई है। अब एल्विश यादव के पॉडकास्ट में उन्होंने इब्राहिम अली खान पर भी भड़ास निकाली है और उनको 'बेशरम' कहा है।
ओरी ने बीते दिनों एक वीडियो पोस्ट किया था और उसमें तीन सबसे खराब नाम बताए थे। लेकिन सरनेम का जिक्र नहीं किया था, जिसमें अमृता, सारा और पलक लिखा था। इसके बाद से ही इनके बीच विवाद शुरू हो गया था। अब एल्विश यादव के पॉडकास्ट में उन्होंने सारा के बारे में बात की। एपिसोड अभी रिलीज नहीं हुआ लेकिन 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट में दोनों के बीच की बातचीत का जिक्र है।
प्रोमो में ओरी से एल्विश ने पूछा कि 'इंडस्ट्री में सबसे बेशरम कौन है?' तो उन्होंने फौरन इब्राहिम अली खान का नाम लिया। कहा, 'उनको अपने पॉडकास्ट पर बुलाओ।' साथ ही कार्तिक आर्यन को प्लेबॉय बताया। इसके साथ ही उन्होंने सारा से अपनी दोस्ती की शुरुआत के बारे में भी बताया। होस्ट ने सवाल पूछा कि उनकी एक्ट्रेस से दोस्ती कैसे हुई तो उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि एक ग्रुप चैट है बॉलीवुड स्टार्स की और एक दिन उन्होंने मुझे ऐड किया और आज मैं सब लोगों के साथ दोस्त है।'
उन्होंने बताया, 'एक ऐप है, जिसका नाम आस्कएफएम है, जबां पर सारा के बारे में लोग मुझसे बहुत सारे सवाल पूछते हैं। एक दिन मैंने उसको फेसबुक पर मैसेज किया और बताया कि लोग तुम्हारे बारे में बहुत पूछ रहे हैं और मैं उनको जवाब भी दे रहा हूं। आस्कएफएम बहुत पॉप्युलर हो गया। उस वक्त मैं सारा से मिला तक नहीं था। हम पहली बार न्यूयॉर्क में मिले। हम दोनों वहीं थे। हमारे एक दोस्त ने डिनर रखा था। वो सो गया लेकिन सारा आई और हम डिनर पर गए। इसके बाद हमारी मुलाकात होती रही। और फिर हम अच्छे दोस्त बन गए।'