आतंकियों के जनाजे में जाते हैं पाक जनरल: पूर्व पेंटागन अधिकारी का पाकिस्तान पर तीखा हमला

वॉशिंगटन/नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के रक्षा विभाग (पेंटागन) के पूर्व अधिकारी माइकल रूबिन ने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना करते हुए उसे आतंक का संरक्षक करार दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना इस संघर्ष में संयम और रणनीति के साथ काम कर रही है, जबकि पाकिस्तान अपनी पुरानी नीति आतंकवाद को समर्थन पर कायम है।

May 15, 2025 - 20:40
 0
आतंकियों के जनाजे में जाते हैं पाक जनरल: पूर्व पेंटागन अधिकारी का पाकिस्तान पर तीखा हमला
माइकल रूबिन जिन्होंने आतंकी संगठन और पाक मिलिट्री की मिलीभगत पर सवाल उठाए हैं।  

रूबिन ने पाकिस्तान पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि पाकिस्तानी जनरल आतंकियों के जनाजों में जाते हैं, और फिर खुद को आतंकवाद से पीड़ित बताते हैं। ये हास्यास्पद और विडंबनापूर्ण है।

माइकल रूबिन ने पाक सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को नसीहत दी, जब आप गड्ढे में हों तो खुदाई बंद कर देनी चाहिए, लेकिन पाकिस्तान तो और गहराई तक जा रहा है।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि पाकिस्तानी सेना ने आतंकवाद को विदेश नीति का हिस्सा बना लिया है, जबकि भारत शांति चाहता है और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठा रहा है।

रूबिन ने भारत को वैश्विक लोकतंत्रों का मजबूत स्तंभ बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की आतंकवाद के प्रति नीति की निंदा और जवाबदेही तय करने की अपील की।

SP_Singh AURGURU Editor