ईरान वॉर नहीं झेल पा रहा पाक,  शहबाज सरकार का बड़ा ऐलान,  30 दिनों तक पब्लिक ट्रांसफोर्ट फ्री

पाकिस्तान ने आज (शुक्रवार को) ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद अब वहां एक लीटर पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपये (पाकिस्तानी) में मिल रहा है।

Apr 3, 2026 - 19:42
 0
ईरान वॉर नहीं झेल पा रहा पाक,  शहबाज सरकार का बड़ा ऐलान,  30 दिनों तक पब्लिक ट्रांसफोर्ट फ्री

इसलामाबाद। ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में तेल संकट गहरा गया है। वहां डीजल-पेट्रोल की कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ा दी गई हैं ताकि लोग कम से कम अपनी गाड़ियों का इस्तेमाल करें। इस बीच शहबाज शरीफ की सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। इस्लामाबाद में अगले 30 दिनों के लिए सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट को फ्री कर दिया गया है। 

ईरान ने जबसे होर्मुज स्ट्रेट पर नाकाबंदी की है, तबसे ज्यादातर देशों के तेल टैंकर ईरान की खाड़ी में ही फंसे हुए हैं। चीन और भारत जैसे बड़े देशों ने तो अपना स्टॉक बनाया हुआ है, लेकिन पाकिस्तान के पास तेल का स्टॉक बिलकुल भी नहीं है और यही वजह है कि वहां तेल की कमी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है। इसीलिए वहां तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। शहबाज चाहते हैं कि अब ज्यादा से ज्यादा लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आना-जाना करें ताकि कम से कम पेट्रोल-डीजल की खपत हो। 

पाकिस्तान ने आज (शुक्रवार को) ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद अब वहां एक लीटर पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपये (पाकिस्तानी) में मिल रहा है। शहबाज सरकार ने ये फैसला अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के बाद लिया है। इतना ही नहीं अब पाकिस्तान की केरोसिन ऑयल भी 457 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

पाकिस्तान ने अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद 6 मार्च को पूरे देश में एक साथ पेट्रोल और डीजल पर 55 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए थे और अब फिर शहबाज सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी की है यानी 28 दिनों में पाकिस्तान की सरकार पेट्रोल पर कुल 192 रुपये और डीजल पर 239 रुपये प्रति लीटर बढ़ा चुकी है।

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर आर्थिक मामलों के सलाहकार खुर्रम शहजाद का भी रिएक्शन सामने आया था। उन्होंने कहा कि पिछले महीने पेट्रोल की खपत में 8% और डीजल की खपत में 13% की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।  ईरान संकट के बीच यह एक खतरे की घंटी है।