आगरा में पल्लीवाल मेला: त्याग, प्रतिभा और समाज सेवा का भव्य आयोजन

आगरा। आगरा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा, शाखा आगरा द्वारा आयोजित पल्लीवाल मेला महाराजा अग्रसेन सेवा भवन, लोहा मंडी में बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षमावाणी, वृद्धजन सम्मान, त्यागी वृत्ति सम्मान, प्रतिभा प्रोत्साहन और रक्तदान शिविर जैसे विविध आयोजन शामिल थे, जिसमें समाज के सदस्यों और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Sep 29, 2025 - 22:05
 0
आगरा में पल्लीवाल मेला: त्याग, प्रतिभा और समाज सेवा का भव्य आयोजन
अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा द्वारा पल्लीवाल मेला में पहुंचे राज्यसभा सदस्य नवीन जैन और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल का सम्मान करते महासभा के पदाधिकारी।

आगरा। आगरा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा, शाखा आगरा द्वारा आयोजित पल्लीवाल मेला महाराजा अग्रसेन सेवा भवन, लोहा मंडी में बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षमावाणी, वृद्धजन सम्मान, त्यागी वृत्ति सम्मान, प्रतिभा प्रोत्साहन और रक्तदान शिविर जैसे विविध आयोजन शामिल थे, जिसमें समाज के सदस्यों और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शाखा के महामंत्री प्रमेन्द्र जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम परिवार जैन समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। उद्घाटन कार्यक्रम आगरा के उद्योगपति और समाज संरक्षक श्री विमलेश जैन एवं उषा जैन मारसंन्स द्वारा ध्वजारोहण, मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ संपन्न हुआ।

बालक-बालिकाओं के लिए खेलकूद और कला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें शतरंज, मेहंदी और ड्राइंग-पेंटिंग शामिल थीं। प्रतियोगिताओं का उद्घाटन श्री जगदीश चंद्र जैन, कमला नगर द्वारा किया गया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन संतोष कुमार, जितेंद्र जैन परिवार द्वारा, और श्री जी के चित्र का अनावरण अशोक कुमार, अजय जैन ने किया। दीप प्रज्वलन विशंभर नाथ ग्रुप परिवार और मंगलाचरण अरुण जैन शास्त्री द्वारा संपन्न हुआ।

विशेष सम्मान और पुरस्कार

त्यागी वृत्ति सम्मान: सोमा जैन, रेखा जैन, वृद्धजन सम्मान: माया जैन, राहुल जैन (पश्चिम पुरी), प्रतिभा प्रोत्साहन प्रथम पुरस्कार: विशाल जैन, दीपक जैन (मसाले वाले), प्रतिभा प्रोत्साहन द्वितीय पुरस्कार: जगदीश चंद्र, सतीश चंद्र जैन (नगर वाले) को दिया गया।  108 दीप:आरती प्रमोद जैन, विजय जैन (कमला नगर), संस्कृत उद्घाटन: शांति स्वरूप, अनमोल जैन, खेलकूद पुरस्कार वितरण: श्री हरिश्चंद्र, राकेश कुमार (अंगूठी वाले), सांस्कृतिक पुरस्कार वितरण:  गिरीश जैन, महेश जैन (ठेकेदार) 

समाज के प्रतिष्ठित डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा के राज्यसभा सांसद श्री नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक विजय शिवहरे, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पूनिया, और एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत गुप्ता को दुपट्टा, माला और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

महिला एवं युवक मंडल की भागीदारी

महिला मंडल द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उत्तरी क्षेत्र की संयोजिका श्रीमती ऋतु जैन एंड कंपनी ने ‘लव जिहाद’ पर आधारित लघु नाटक प्रस्तुत किया। समाज के प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओं का सम्मान किया गया और 10 दिन का निर्जल व्रत रखने वाले त्यागी व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। लगभग 75 वर्ष से ऊपर के वृद्धजन को शॉल, माला, दुपट्टा और मोमेंटो के साथ सम्मानित किया गया।

रक्तदान शिविर में लगभग 90 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम स्थल पर निःशुल्क चिकित्सा कैंप भी लगाया गया। कार्यक्रम का संचालन शाखा महामंत्री प्रमेन्द्र जैन द्वारा किया गया।

इनकी रही उपस्थिति 

श्रीमान विमलेश जैन मारसंन्स, शिखर चंद जैन सिंघाई, डॉ. जितेंद्र जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ तपेश जैन, महामंत्री महेश जैन, कोषाध्यक्ष अनिल जैन, संगठन मंत्री राहुल जैन (एडवोकेट), संयुक्त मंत्री राहुल जैन, परिषद महामंत्री मनीष जैन (ठेकेदार), पार्षद राकेश जैन, अशोक जैन (पूर्व डिप्टी मेयर), शाखा अध्यक्ष रविंद्र जैन, विमल जैन, राकेश बजाज, अरुण जैन, दीपक जैन, अरविंद जैन, मनीष जैन, आलोक जैन, डॉ. यतेंद्र जैन, अंकुश जैन, संदीप जैन, विशाल जैन, उमेश जैन, प्रवीण जैन, पंकज जैन, ऋषि जैन, राजीव जैन, सुनील जैन, नीरज जैन, निर्मल जैन, सुरेंद्र जैन, मुकेश जैन, महिला मंडल अध्यक्ष सची जैन, दीप्ति जैन, अरुण जैन, युवक मंडल अध्यक्ष अंकित जैन, शुभम जैन, यामेश जैन, महिला मंडल सदस्य वंदना जैन, ऋतु जैन, कामिनी जैन, भावना जैन, पूजा जैन, सोनिया जैन, चंचल जैन, अंजू जैन आदि उपस्थित रहे।