एत्मादपुर में दहशत, जंगली जानवर ने गांव सँवाई में मचाया आतंक, आधा दर्जन लोग और कई पशु घायल

आगरा। एत्मादपुर क्षेत्र के गांव सँवाई में देर रात एक जंगली जानवर के हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई। जानवर ने गांव में घुसकर घरों और आंगनों में मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। इस दौरान आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Nov 6, 2025 - 21:56
 0
एत्मादपुर में दहशत, जंगली जानवर ने गांव सँवाई में मचाया आतंक, आधा दर्जन लोग और कई पशु घायल
जंगली जानवर के हमले से घायल महिला और दहशत में ग्रामीण ।

आगरा। एत्मादपुर क्षेत्र के गांव सँवाई में  देर रात एक जंगली जानवर के हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई। जानवर ने गांव में घुसकर घरों और आंगनों में मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। इस दौरान आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, जंगली जानवर अचानक गांव के बीचोंबीच घुस आया और एक के बाद एक कई लोगों पर झपटा। हमले में वंदना नाम की महिला सहित कई घायल हो गई। गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी एत्मादपुर भेजा गया। बाकी घायलों का गांव में ही इलाज किया गया, जिनके शरीर पर कई जगह टांके लगे हैं।

जानवर ने न सिर्फ लोगों पर, बल्कि पशुओं पर भी हमला किया, जिससे कई गाय-बकरियां घायल हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि जानवर आकार में बड़ा और आक्रामक था, संभवतः कोई तेंदुआ या जंगली सुअर हो सकता है।

ग्रामीण सोनू ने बताया कि हमले के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोगों ने रातभर अपने घरों में दरवाजे बंद रखे। ग्रामीणों ने 112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जंगली जानवर को जल्द पकड़ा जाए, ताकि गांव में फिर से सामान्य स्थिति बहाल हो सके।