आगरा में 'जहरीले दूध' का खुलासा, 5300 लीटर केमिकल दूध बरामद, बजरंग डेयरी सील

आगरा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खेरागढ़ क्षेत्र के डूंगर वाला गांव में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहां बजरंग डेयरी के नाम से चल रही फैक्ट्री में केमिकल से दूध तैयार किया जा रहा था। विभाग की टीम ने मौके पर छापा मारकर करीब 5300 लीटर मिलावटी दूध नष्ट कराया और भारी मात्रा में दूध तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला खतरनाक रासायनिक पदार्थ (केमिकल) बरामद किया। जब्त किए गए केमिकल की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

Nov 10, 2025 - 15:11
 0
आगरा में 'जहरीले दूध' का खुलासा, 5300 लीटर केमिकल दूध बरामद, बजरंग डेयरी सील
खाद्य विभाग के अधिकारी टिन में भरे माल की जांच करते हुए ।

आगरा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खेरागढ़ क्षेत्र के डूंगर वाला गांव में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहां बजरंग डेयरी के नाम से चल रही फैक्ट्री में केमिकल से दूध तैयार किया जा रहा था। विभाग की टीम ने मौके पर छापा मारकर करीब 5300 लीटर मिलावटी दूध नष्ट कराया और भारी मात्रा में दूध तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला खतरनाक रासायनिक पदार्थ (केमिकल) बरामद किया। जब्त किए गए केमिकल की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, डेयरी में दूध की मात्रा बढ़ाने और उसे गाढ़ा दिखाने के लिए सिंथेटिक केमिकल्स और डिटर्जेंट जैसे तत्वों का इस्तेमाल किया जा रहा था। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने कबूल किया कि दूध की मांग पूरी करने के लिए यह मिलावटी दूध आसपास के इलाकों में सप्लाई किया जाता था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डेयरी संचालक पवन शर्मा और प्रमोद के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। साथ ही बजरंग डेयरी का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है और उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस तरह का मिलावटी दूध जनस्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है, और विभाग अब अन्य संदिग्ध डेयरियों पर भी निगरानी बढ़ा रहा है।