पाक फिल्म मेकर के साथ आउटिंग पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा

लास एंजिल्स। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘हेड ऑफ स्टेट’ को लेकर बिजी हैं। हाल ही में प्रियंका की फैमिली ने उनकी इस फिल्म के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी, जिसे लेकर प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ खासी खुश और भावुक दिखीं बल्कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसे लेकर फैन्स के लिए तस्वीरें भी शेयर की, जो काफी चर्चा में बनी हुई हैं।

Jun 29, 2025 - 19:04
 0
पाक फिल्म मेकर के साथ आउटिंग पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा


प्रियंका चोपड़ा ने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की हैं। इसमें एक्ट्रेस के साथ पाकिस्तानी कनेडियन फिल्ममेकर शरमीन ओबैद चिनॉय भी नजर आ रही हैं। साथ ही डायरेक्टर मीरा नायर भी पोज कर रही हैं। इनके अलावा एक फोटो में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की भी झलक फैंस को दिखाई।

वहीं इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपने डे आउट की वो तस्वीरें भी शेयर की जिसमें वो पाकिस्तानी कनेडियन फिल्ममेकर शरमीन ओबैद चिनॉय, मीरा नायर और अंजुला अचारिया के साथ दिखाई दे रही हैं। प्रियंका ने लिखा कि, ‘अगस्त कंपनी में एक शानदार शाम। प्रियंका ने इसी से जुड़ी एक सेल्फी पोस्ट करने हुए लिखा कि ‘मजा आया’।’

प्रियंका की फैमिली ने भी फिल्म हेड ऑफ द स्टेट की स्पेशल स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया. तस्वीरों में प्रियंका की भाभी नीलम, भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा कि, ‘जब आपकी फैमिली घर पर स्क्रीनिंग रखें. मिस यू ऑल।’

दोस्तों से मुलाकात के बाद प्रियंका घर पहुंचीं और बेटी मालती मैरी के साथ उन्होंने क्वालिटी टाइम बिताया। इस दौरान बेटी के साथ की तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा...’सपना.’ इस तस्वीर में प्रियंका अपनी नन्ही सी बेटी को दुलारती दिख रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म हेड ऑफ द स्टेट 2 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।