आगरा में आज फिर बारिश का अनुमान लेकिन गर्मी से राहत नहीं

आगरा। यदि आगरा और आसपास के जिलों के लोग गर्मी से राहत की आस लगाए बैठे हैं, तो फिलहाल इसकी कोई उम्मीद दिखाई नहीं देती है। वैसे मौसम विज्ञान विभाग ने आज आगरा और आसपास के जिलों में आंधी-तूफान आने और मेघ गर्जन के साथ ही तेज बारिश का अनुमान जताया है। इससे फौरी राहत तो मिल सकती है। इसे एक अच्छी सूचना मान सकते हैं।

May 21, 2025 - 08:34
 0
आगरा में आज फिर बारिश का अनुमान लेकिन गर्मी से राहत नहीं


वैसे प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है लेकिन अधिकांश जगहों पर मौसम पर मौसम शुष्क बना हुआ है और लोग तपती उमस भरी गर्मी झेलने के लिए मजबूर हैं। आज कई जगहों पर मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। अगले 5-6 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 23 मई से 26 मई के बीच ज्यादातर इलाकों में बारिश होगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही संभागों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश के बौछारें होंगी। इस दौरान कुछ जगहों पर लोगों को धूल भरी आंधी का भी सामना करना पड़ेगा। इन जगहों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। 23 मई तक ज्यादातर इलाकों में ऐसा ही मौसम रहेगा। 24 मई को प्रदेश के दोनों संभागों में तेज बारिश का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 

आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, प्रयागराज, मीरजापुर, संत कबीर नगर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, मऊ देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, संत रविदास नगर और बस्ती में कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है। वहीं लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज में ज्यादातर जगहों पर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज हवाएं और धूलभरी आंधी-तूफान चलने की चेतावनी दी गई है। 

रिश की वजह से भी लोगों को फिलहाल गर्मी से ज्यादा राहत मिलने का अनुमान नहीं है। अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद मामूली सी गिरावट आ सकती है। आगरा, इटावा और कानपुर में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। इन इलाकों में पछुआ हवाओं का असर बना हुआ है, जिसकी वजह से यहां तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंच गया है।