नए साल पर रोमांटिक दिखे रकुलप्रीत और जैकी
पेरिस। नए साल का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह भी नए साल का वेलकम पति जैकी भगनानी के साथ विदेश में किया। एक्ट्रेस ने पोस्ट कर सभी को नया साल विश किया है।
रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी नए साल से पहले से ही विदेश में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। उन्होंने विदेश में ही न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर 2024 के आखिरी दिनों की खास झलकियां दिखाई हैं और नए साल की बधाई दी है।
रकुलप्रीत सिंह ने जैकी भगनानी संग इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। ये फोटोज उनके पैरिस ट्रिप से हैं। एक तस्वीर में रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी एक-दूसरे संग रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। जैकी अपनी लेडी लव को चूमते दिखाई दे रहे हैं।
वहीं दूसरी फोटो में कपल को पोज देते देखा जा सकता है। वुलन आउटफिट पहने कपल पेरिस की सर्दियां एंजॉय करता दिखा। रकुलप्रीत ने अपनी सोलो फोटोज भी शेयर की हैं। इनमें ब्लैक कलर का आउटफिट पहने वे क्लासी दिख रही हैं।