मदरसे में मासूम से कुकर्म, ‘हैदरी दल 25’ के नाम से अश्लील वीडियो अपलोड करता था आरोपी
बरेली। दीनी तामील ले रहे छात्र द्वारा एक मदरसे में नाबालिग बच्चे के साथ बार-बार कुकर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मदरसे के ही एक 20 वर्षीय छात्र को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार छात्र हैदरी दल का सदस्य है। आरोपी के मोबाइल से लगभग 40 अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। आरोपी छात्र पर 'हैदरी दल 25' के नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर असामाजिक वीडियो बनाकर पोस्ट करने का भी आरोप है।
-बरेली से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोपी 'हैदरी दल 25' के नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर असामाजिक वीडियो बनाकर पोस्ट करता था। थाना फरीदपुर पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ दो मुकदमें धारा 299/353(2) बीएनएस ,व घारा 140(4)/351(3) बीएनएस व 4/2, 51/6 पाक्सो एक्ट व 67 आईटी एक्ट में दर्ज किये गए हैं। मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
सुश्री वर्मा ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी नबी हसन निवासी ग्राम पिपरथरा थाना फरीदपुर, जनपद बरेली, गुलशने मुस्तफा मदरसे में दीनी तालीम हासिल करने की पढ़ाई कर रहा है। इसी मदरसे में 13 साल का एक लड़का भी पढ़ाई करता है, जिसके साथ आरोपी पिछले कई महीनों से कुकर्म / अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था। आरोपी छात्र नबी हसन 20 के मोबाइल से नाबालिग छात्र के साथ गलत काम करने के 30 से 40 वीडियो मिले हैं जो उसने खुद बनाई हैं।
बरामद वीडियो में कुछ उसके मदरसे के अंदर की है। उन्होंने बताया कि आरोपी छात्र ने अपने साथ में पढ़ने वाले एक छात्र के मोबाइल नंबर से उस को बिना बताए 'हैदरी दल 25' के नाम से इंस्टाग्राम पर एक आईडी बना रखी थी और उस पर महिलाओं के पार्क में बैठे होने पर उनकी जबरन वीडियो बनाकर अपलोड करता था।