राष्ट्रीय लोक दल पंचायत चुनाव अपने दम पर लड़ेगा, महानगर कार्यकारिणी का विस्तार

आगरा। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने संगठन विस्तार से लेकर किसान-गांव-गरीब के सवालों तक एक साथ मोर्चा खोलते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी आगामी पंचायत चुनाव पूरी ताकत और अपने संगठनात्मक बलबूते लड़ेगी। आगरा महानगर से लेकर ग्रामीण अंचल किरावली तक हुए कार्यक्रमों में आरएलडी नेतृत्व ने जयंत चौधरी के नेतृत्व को मजबूती देने और चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चलने का संकल्प दोहराया।

Jan 11, 2026 - 20:54
 0
राष्ट्रीय लोक दल पंचायत चुनाव अपने दम पर लड़ेगा, महानगर कार्यकारिणी का विस्तार
राष्ट्रीय लोकदल की महानगर कार्यकारिणी की बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता।

दयालबाग स्थित हरिओम सेवा सदन में राष्ट्रीय लोकदल महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला एवं महानगर युवा लोकदल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता द्वारा महानगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। नव-नियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश उपाध्यक्ष व मुख्य अतिथि कप्तान सिंह चाहर, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बघेल, प्रदेश महासचिव एवं अर्बन बॉडी संगठन प्रभारी महेश जाटव तथा प्रदेश सचिव डॉ. रुपेश चौधरी ने मनोनयन पत्र सौंपे।

मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हर वर्ग की आवाज़ है और राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में शहरी क्षेत्रों में भी संगठन तेजी से मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारी पूरे प्रदेश में जोर-शोर से चल रही है और पार्टी अपने संगठन के बल पर चुनाव मैदान में उतरेगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बघेल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शहरी संगठन को मजबूत कर जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करें। वहीं महेश जाटव और डॉ. रुपेश चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सर्वधर्म समभाव की नीति पर चलता है और सभी समाजों को समान सम्मान देता है।

महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अजय वर्मा, जयप्रकाश राजपूत, नीरज भारद्वाज, निर्मल मथुरिया को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, गणेशी लाल तोमर को महामंत्री, चेतन वर्मा, प्रमोद कश्यप, संजीव श्रीवास्तव, राम नारायण को सचिव, पवन गुप्ता को सह मीडिया प्रभारी एवं वीरेंद्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।
इसके अलावा डॉ. प्रदीप कुमार भट्टाचार्य को प्रबुद्ध प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष, सोनू वर्मा को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष तथा महेंद्र ओम को उत्तरी विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। युवा लोकदल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने भी युवाओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपीं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता आलोक चौधरी, युवा लोकदल जिलाध्यक्ष मयंक खिरवार, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री सतवीर रावत, संजीव शर्मा, राजीव भारद्वाज, अन्नू पहलवान, प्रमोद दीक्षित, संदीप खोकर, केदार सिंह परमार, हिमांशु शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एमएसपी घोटाले की जांच की मांग

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने कहा कि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चलकर ही देश के गांव, गरीब, किसान और नौजवान का विकास संभव है। वे गांव बड़ौदा में आयोजित किसान प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

कप्तान सिंह चाहर ने कहा कि गांवों से शहरों की ओर पलायन रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ही रोजगार, उद्योग, बेहतर शिक्षा और उच्च कोटि की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसल खरीद में बड़े पैमाने पर घोटाले हुए हैं। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

बैठक में किसान प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री मुकेश सविता के नेतृत्व में कप्तान सिंह चाहर का पगड़ी और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह छोकर, चौधरी नवल सिंह, चौधरी गुलबीर सिंह, ओम प्रधान, ज्ञान सिंह प्रधान, गिर्राज सिंह सोलंकी, मनोज चौधरी, साहब सिंह सोलंकी, देवेंद्र सिंह, रामेश्वर सिंह सोलंकी, जोगिंदर सिंह, बहादुर सोलंकी सहित बड़ी संख्या में किसान नेता मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor