मिस वर्ल्ड में ताज की दहलीज तक पहुंच खिताब से चूकीं नंदिनी गुप्ता, थाईलैंड की ओपल बनी विजेता
हैदराबाद। यहां आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की बेटी खिताब से दो कदम दूर रह गईं। थाईलैंड की ओपल सुचाता ने यह खिताब जीत लिया है।
अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता यानी मिस वर्ल्ड कम्पटीशन दुनिया की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट्स में से एक है। इसकी शुरुआत 1951 में इंग्लैंड में हुई थी। वहीं भारत में पहली बार 72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है, जिसका आज यानी 31 मई 2025 को ग्रैंड फिनाले हैं। इस बार 108 देशों की सुंदरियों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व राजस्थान की नंदिनी गुप्ता कर रही थी, लेकिन भारत को बड़ा झटका तब लगा जब ग्रैंड फिनाले में नंदिनी सिर्फ टॉप 5 तक ही जगह बना पाईं और टॉप 2 में भारत को ताज मिलने की उम्मीद टूट गई है।
भारत का मिस वर्ल्ड के साथ गहरा नाता रहा है। अब तक छह भारतीय महिलाएं मिस वर्ल्ड का ताज जीत चुकी हैं। इनमें रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) का नाम शामिल है। नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर हैं।
मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने अपने नाम किया। 115 देशों के प्रतियोगियों के साथ प्रतिस्पर्धा में क्रिस्टीना ने अपने नाम विजेता का खिताब किया।