आरईआई प्राचार्य डॉ. द्विवेदी का बेस्ट प्रिंसिपल और शिक्षक आशीष का बेस्ट टीचर अवार्ड के लिए चयन

आगरा। शिक्षा जगत में प्रतिष्ठित आरईआई इंटर कॉलेज, दयालबाग के प्राचार्य डॉ. ए.के. द्विवेदी को इंडियन टैलेंटेड ओलंपियाड द्वारा वर्ष 2025-26 का ‘बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड’ देने की घोषणा की गई है। यह सम्मान उन्हें संस्था के प्रति उनके समर्पण, शिक्षण उत्कृष्टता और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में किए गए अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है।

Jul 14, 2025 - 20:34
 0
आरईआई प्राचार्य डॉ. द्विवेदी का बेस्ट प्रिंसिपल और शिक्षक आशीष का बेस्ट टीचर अवार्ड के लिए चयन
आरईआई इंटर कॊलेज दयालबाग के प्राचार्य डॉ. एके द्विवेदी का बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड के लिए चयन होते पर शुभकामनाएं देते कॊलेज के शिक्षक और कर्मचारी।

शिक्षक आशीष दुबे बेस्ट टीचर अवार्ड के लिए चयनित

संस्थान के शिक्षक आशीष दुबे को उनके अनुकरणीय शिक्षण कार्य के लिए ‘बेस्ट टीचर अवार्ड’ से नवाज़ा जाएगा। दोनों पुरस्कार नवंबर 2025 में मुंबई में आयोजित होने वाले एक भव्य सम्मान समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

देश की प्रतिष्ठित हस्तियां रहेंगी मौजूद

इस समारोह में देश की प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी डॉ. किरण बेदी एवं प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी व पद्मभूषण सम्मानित साइना नेहवाल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। यह आयोजन शिक्षकों और शिक्षण संस्थानों के राष्ट्रीय स्तर पर योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

संस्था में हर्ष, बधाइयों का दौर

आरईआई परिवार के सदस्यों लोकेंद्र कुमार, शैलेश चौधरी, मनीष राय, रामवीर सिंह, अवधेश सिंह, सतगुरु सरन, जे.पी. दूबे, नवरत्न, सतगुरु सत्संगी, विक्रम सत्संगी और राकेश कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। सभी ने कहा कि यह सम्मान संस्था की गरिमा और शैक्षणिक दृष्टिकोण को और सुदृढ़ करेगा।

SP_Singh AURGURU Editor