रूपाली गांगुली बनाम ईशा वर्मा: सोशल मीडिया पर छलका दर्द

मुंबई। टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ से घर-घर में पहचान बना चुकीं अभिनेत्री रूपाली गांगुली और उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के बीच पारिवारिक विवाद अब सार्वजनिक और कानूनी दोनों मोर्चों पर तीखा होता जा रहा है।

Apr 17, 2025 - 15:27
 0
रूपाली गांगुली बनाम ईशा वर्मा: सोशल मीडिया पर छलका दर्द

पारिवारिक विवाद बना पब्लिक ड्रामा

16 अप्रैल 2025 को ईशा वर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर परिवार के सदस्यों, खासतौर पर रूपाली गांगुली पर मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया। ईशा ने कहा, जब आप पब्लिकली किसी दर्द से गुजरते हैं, तो लोग नहीं समझते कि उसका असर आपकी आत्मा पर क्या पड़ता है। मेरा ही परिवार मुझे मेरी ज़िंदगी से मिटाने पर तुला है।

विवाद की जड़: नवंबर 2024 की शुरुआत

यह विवाद तब शुरू हुआ जब नवंबर 2024 में ईशा वर्मा ने दावा किया कि रूपाली गांगुली ने उनके माता-पिता के रिश्ते में दरार डालने की भूमिका निभाई। रूपाली ने इन आरोपों को बेबुनियाद और अपमानजनक बताते हुए ईशा के खिलाफ 50 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया।

रूपाली बोलीं- मैं मानसिक तनाव में

रूपाली गांगुली की ओर से कहा गया कि इस विवाद ने उन्हें गंभीर मानसिक तनाव में डाल दिया है। उन्हें चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी है। कई पेशेवर प्रोजेक्ट्स इस विवाद के कारण प्रभावित हुए हैं।

सोशल मीडिया बना जंग का मैदान

जहां ईशा अपने वीडियो के ज़रिए भावनात्मक समर्थन मांग रही हैं, वहीं सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के समर्थकों में तीखी बहस देखने को मिल रही है।

SP_Singh AURGURU Editor