मेजर ध्यानचंद को नमन : राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॊकी मैच में सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी विजयी
आगरा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर क्रीड़ा भारती महानगर आगरा के तत्वावधान में शानदार हॉकी मैच का आयोजन हुआ। इस मैत्री मैच में सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी और संडे हॉकी क्लब आमने-सामने हुए। रोमांचक और कड़े मुकाबले में सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी ने 4–3 से जीत दर्ज की।
विजेता टीम की ओर से अजय सिंह ने 2, धर्मेश सिंह राजपूत और दिनेश शर्मा ने 1–1 गोल किया। वहीं संडे हॉकी क्लब की ओर से डॉ. जयशंकर यादव, राजीव सोई और धर्मेंद्र बगैल ने शानदार गोल दागे।
इस मैच की विशेषता यह रही कि 35 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर खेल भावना और जज़्बे की मिसाल पेश की। दोनों ही टीमों के आकर्षक खेल ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और मेजर ध्यानचंद की यादें ताज़ा कर दीं।
ये था दोनों टीमों का संयोजन
सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी – कुलदीप सिरोही, धीरज मदान, मुहम्मद शाहिद अंसारी, अजय सिंह राजपूत, आमीन उल्ला, देवेंद्र सिंह, धर्मेश राजपूत, दिनेश शर्मा, अनुज सिंह, पवन कुमार। टीम मैनेजर – अमित दीक्षित।
संडे हॉकी क्लब – अमिताभ गौतम, गोपाल भगत, राजीव सोई, धर्मेंद्र बगैल, डॉ. जयशंकर सिंह यादव, ख़लील अहमद, हेमंत शर्मा, दिलीप शर्मा, गुरप्रीत सिंह। टीम मैनेजर – बंटी यादव
इस अवसर पर विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश और क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत के संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विशेष अतिथियों में आरएसओ राजेश शर्मा, संजय गौतम, रीना कुशवाहा, साधना उपाध्याय, मिनाक्षी पोपली, मोहित वर्मा, राजेश कुशवाहा समेत अनेक गणमान्य मौजूद रहे।
सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से खिलाड़ियों व अतिथियों को स्मृति-भेंट देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राजेश शर्मा सहित सभी हॉकी प्रेमियों का आभार व्यक्त किया गया। अंत में सभी ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी और संकल्प लिया कि आने वाली पीढ़ियों तक हॉकी को स्वर्णिम युग की ओर ले जाने का प्रयास जारी रहेगा।