सारा तेंदुलकर ने भाभी और फैमिली संग मनाया बर्थडे का जश्न, पत्नी के संग सचिन भी दिखे
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उन्होंने फैमिली के साथ जश्न मनाया। उन्हें मुंबई में परिवार के साथ स्पॉट किया गया।
मुंबई। भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर आज 29 साल की हो गईं। वो 12 अक्तूबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आज का दिन उनके लिए बेहद ही खास रहा। इसे उन्होंने परिवार के साथ मनाया। बर्थडे के मौके पर वो भाभी-भाई और पापा-मम्मी के साथ टाइम स्पेंड करती दिखीं।
दरअसल, सोशल मीडिया सारा और तेंदुलकर परिवार की फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें उन्हें फैमिली के साथ स्पॉट किया गया। तंदुलकर परिवार को लंच पर एक साथ मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान सारा को पैप्स ने भी जन्मदिन विश किया।
इसके साथ ही सारा तेंदुलकर के बर्थडे सेलिब्रेशन के लुक के बारे में बात की जाए तो उन्हें बहुत ही सिंपल और कैजुअल लुक में देखा गया। सारा ने फैमिली संग लंच के लिए सलवार सूट कैरी किया था। उन्होंने सलवार सूट के साथ ही खुले बाल और न्यूड मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। स्माइल करते हुए सारा बेहद ही प्यारी लग रही थीं। ऐसे में एक बार फिर से उन्होंने अपने सादगी भरे लुक से दर्शकों और फैंस का दिल जीत लिया है। हालांकि, ये कोई पहली बार नहीं है जब सारा ने अपने लुक से सारी लाइमलाइट चुरा ली है।
इसके साथ ही सारा तेंदुलकर के साथ ही उनकी भाभी सानिया चंडोक को स्पॉट किया गया। वो इस दौरान टॉप और लाइट ब्लू डेनिम जींस में भी नजर आईं। इस पार्टी में सारा के भाई अर्जुन भी दिखे, जो थोड़ा जल्दी में दिखे।
वहीं, बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे सेलिब्रेशन में सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि के साथ स्पॉट हुए। वो अपनी अलग गाड़ी में बैठते हुए नजर आए। इस दौरान सचिन और अंजलि का लुक देखते ही बन रहा था। सचिन को जीन्स और शर्ट के साथ ही सन ग्लासेस लगाए हुए देखा गया। इसके साथ ही वाइफ अंजलि वेस्टर्न लुक में चश्मा लगाए कमाल लग रही थीं। कपल ने साथ में पैप्स को पोज भी दिए। इस दौरान उनका लुक देखते ही बन रहा था।
सारा तेंदुलकर की नेटवर्थ और कमाई के बारे में बात की जाए तो रिपोर्ट्स के अनुसार, वो अपने दम पर करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं। सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 9.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जहां पर उन्हें पोस्ट शेयर करने के लिए अच्छी खासी रकम मिलती है। इतना ही नहीं, वो अपना ऑनलाइन बिजनेस भी चलाती हैं। वो मॉडलिंग के साथ ही फैशन ब्रांड्स के साथ भी काम करती हैं, जहां से उनकी मोटी कमाई होती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सारा की नेट वर्थ 50 लाख से 1 करोड़ है।