सारस्वत ब्राह्मण महासभा ने किया ‘सारस्वत संगम’ पत्रिका का विमोचन, मेधावी सम्मान समारोह 7 दिसंबर को
आगरा। सारस्वत ब्राह्मण महासभा, आगरा द्वारा ‘सारस्वत संगम’ पत्रिका के पंचम सोपान एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह के सूचना-पत्रक का रविवार को विमोचन किया गया। विमोचन कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, सदस्य व समाज के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विमोचन के अवसर पर डॉ. विनोद सारस्वत एवं संतोष सारस्वत ने कहा कि सारस्वत संगम पत्रिका समाज को जोड़ने, नई पीढ़ी को संस्कार प्रदान करने और उन्हें मार्गदर्शन देने का एक प्रभावी मंच है। उन्होंने इसे समाज की सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान बताया।
संगठन के अध्यक्ष यतेन्द्र सारस्वत, महामंत्री सत्य प्रकाश सारस्वत, प्रमोद सारस्वत, तरुण सारस्वत और महेश सारस्वत ने संयुक्त रूप से कहा कि मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान समाज के सर्वांगीण विकास को गति देता है और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
वहीं डॉ. मदन मोहन शर्मा ने कहा कि सारस्वत संगम पत्रिका और मेधावी सम्मान समारोह शिक्षा, संस्कार और आत्मविश्वास को मजबूती प्रदान करने वाला सराहनीय प्रयास है। यह आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता का संचार करता है।
कार्यक्रम का विवरण
मेधावी सम्मान समारोह 07 दिसंबर, रविवार को प्रातः 10 बजे से श्री भगवान जूनियर हाई स्कूल, महर्षि पुरम, अमर उजाला कार्यालय के पीछे, आगरा पर होगा। संगठन के पदाधिकारियों ने समाज के सभी परिवारों से आग्रह किया है कि वे अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें और समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागिता निभाएं।