शोभिता धुलिपाला के हाथों में लगी नागा चैतन्य के नाम के हल्दी
हैदराबाद। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की हल्दी सेरेमनी 29 नवंबर को हैदराबाद में हुई। इस इवेंट में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद थे। समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हल्दी के दौरान शोभिता ने दो आउटफिट पहने थे और दोनों में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
हल्दी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनकी शादी का सेलिब्रेशन हल्दी के साथ शुरू हुआ। नागा चैतन्य और शोभिता की शादी 4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में होगी।
शोभिता धुलिपाला ने पीले रंग के कपड़े पहनें और फुल-हैंड ब्लाउज के साथ चमकदार लाल साड़ी में नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को चंकी चोकर और मांग टीका से पूरा किया। शोभिता ने अपने दूसरे लुक के लिए महारानी वाला लुक कैरी किया था।
कुर्ता पायजामा सेट पहने नजर आए नागा चैतन्य काफी मुस्कुरा रहे थे। वायरल हुए वीडियो में हल्दी के कुछ बेहतरीन पल दिख रहे हैं। उनकी शादी से कुछ दिन पहले, यह अफवाह थी कि इस कपल ने अपनी शादी की फिल्म के राइट्स नेटफ्लिक्स को 50 करोड़ रुपये में बेच दिए। हालांकि, नागा ने जूम के साथ बातचीत में इस खबर का खंडन किया। उन्होंने कहा, 'यह झूठी खबर है। ऐसी कोई डील नहीं है।'