भारत को झटका, होमबाउंड' हुई ऑस्कर्स से बाहर, सिनर्स ने रचा इतिहास  

ऑस्कर्स 2026 के नॉमिनेशन्स का ऐलान 7 बजे से शुरू हो गया और पूरे भारत की नजरें 'होमबाउंड' पर टिकी थीं। लेकिन यह फिल्म ऑस्कर्स की रेस से बाहर हो गई है, जिससे भारत को झटका लगा है। वहीं 'सिनर्स' ने सबसे ज्यादा नॉमिनेशन पाकर इतिहास रच दिया।

Jan 22, 2026 - 21:11
 0
भारत को झटका, होमबाउंड' हुई ऑस्कर्स से बाहर, सिनर्स ने रचा इतिहास  

लास एंजिल्स। आस्कर्स  अवॉर्ड्स 2026 यानी 98वें अकेडमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन्स का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय समयानुसार, नॉमिनेशंस का ऐलान शाम 7 बजे किया गया। नीरज घेवान की 'होमबाउंड' को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया था। यह फिल्म भारत की तरफ से साल 2026 की ऑस्कर्स में आधिकारिक एंट्री के तौर पर भेजी गई थी। पर अब यह बाहर हो चुकी है, जिससे भारत का ऑस्कर जीतने का सपना टूट गया है। 'होमबाउंड' पहले ही टॉप-15 की लिस्ट में पहुंच चुकी थी, पर यह टॉप-5 में जगह नहीं बना सकी।

ऑस्कर्स 2026 की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में 'होमबाउंड' का मुकाबला अर्जेंटीना की 'बेलेन', ब्राजील की 'द सीक्रेट एजेंट', फ्रांस की 'इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट', जर्मनी की 'साउंड ऑफ फॉलिंग', इराक की 'द प्रेसिडेंट्स केक', जापान की 'कोकुहो', जॉर्डन की 'ऑल दैट्स लेफ्ट ऑफ यू', नॉर्वे की 'सेंटीमेंटल वैल्यू', फिलिस्तीन की 'फिलिस्तीन 36', साउथ कोरिया की 'नो अदर चॉइस', स्पेन की 'सिरात', स्विट्जरलैंड की 'लेट शिफ्ट', ताइवान की 'लेफ्ट-हैंडेड गर्ल' और ट्यूनीशिया की 'द वॉइस ऑफ हिंद रजब' जैसी फिल्मों से था।  
 
ऑस्कर्स 2026 के नॉमिनेशंस का एक्टर्स डेनियल ब्रूक्स और लुईस पुलमैन ने ऐलान किया। ऑस्कर्स में रयान कूगलर की 'सिनर्स' को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले और इतिहास रच दिया। सिनर्स ने ऑस्कर्स 2026 में इतिहास रच दिया। इसे सबसे अधिक 16 नॉमिनेशन मिले। इसके साथ ही 'सिनर्स' ने 'टाइटैनिक' और 'ला ला लैंड' का पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। उन दोनों फिल्मों को ऑस्कर्स में 14 नॉमिनेशन्स मिले थे। अब Sinners ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन पाने वाली फिल्म बन गई है।