2047 तक सपा-कांग्रेस आउट ऑफ गेम, डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विपक्ष पर करारा प्रहार

आगरा दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2047 तक उनकी सत्ता में वापसी संभव नहीं है। उन्होंने अखिलेश यादव को सत्ता से दूर होने के कारण बेचैन बताया। साथ ही बंगाल और असम चुनावों को लेकर भाजपा की जीत का दावा किया और कई स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

Apr 12, 2026 - 16:21
 0
2047 तक सपा-कांग्रेस आउट ऑफ गेम, डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विपक्ष पर करारा प्रहार
आगरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पत्रकारों से बात करते हुए।

भाजपा ही वर्तमान, भाजपा ही भविष्य- आगरा से बड़ा सियासी संदेश

आगरा। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को आगरा दौरे के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि 2047 तक उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और देश में कांग्रेस की वापसी का कोई नंबर नहीं है।

डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि अखिलेश यादव सत्ता से दूर होने की वजह से बेचैन हैं। उनकी बौखलाहट साफ दिखती है, इसलिए वे सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाते रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यूपी की जनता उनकी सैफई विदाई की तैयारी कर चुकी है।

बंगाल और असम पर बड़ा दावा

मौर्य ने राष्ट्रीय राजनीति पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने पश्चिम बंगाल को लेकर कहा कि इस बार बंगाल में पहली बार कमल खिलने जा रहा है। भाजपा जनता से किए सभी वादे पूरे करेगी। 4 मई… दीदी गई।” उन्होंने असम को लेकर दावा किया कि हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

आगरा दौरे में कई कार्यक्रमों में शिरकत

डिप्टी सीएम का यह बयान उस समय आया जब वे आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल में नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत की।  इसके बाद वह राजदेवम ऑडिटोरियम में शिक्षक संगठन यूटा के कार्यक्रम में भागीदारी करने निकल गए। वहां से डिप्टी सीएम ने फिरोजाबाद मोड़ मैदान पहुंचकर सम्राट अशोक लॉट का लोकार्पण किया। एत्मादुद्दौला क्षेत्र में महाराज निषादराज जयंती कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां से उनका राज्यसभा सांसद नवीन जैन के कमला नगर स्थित आवास पर पहुँचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। 

राजनीतिक संदेश साफ

मौर्य ने अपने बयान में यह भी दोहराया कि “2027 ही नहीं, 2047 तक भी विपक्ष सत्ता में नहीं आएगा। उन्होंने इसे जनता के विश्वास और भाजपा की नीतियों का परिणाम बताया।