सीए स्थापना दिवस पर खेलों का उत्साह, भूवेश ने जीती कैरम प्रतियोगिता, रोमांचक फुटबॉल मैच रहा टाई
आगरा। द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की आगरा शाखा द्वारा 77वें सीए स्थापना दिवस पर सोमवार को खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। सीए माह के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में पेशेवर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने खेल प्रतिभा और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया।
चेयरमैन इलेवन और सेक्रेटरी इलेवन का फुटबॉल मैच 2-2 से टाई
दयालबाग के खेलगांव में खेले गए रोमांचक फुटबॉल मुकाबले में चेयरमैन इलेवन और सेक्रेटरी इलेवन के बीच मैच 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। दोनों टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, लेकिन परिणाम टाई रहा।
भूवेश बने कैरम चैम्पियन, रिहान खान उपविजेता
सीए भवन पर आयोजित कैरम प्रतियोगिता में 15 मैचों के बाद भूवेश सुथैल ने फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि रिहान खान उपविजेता रहे।
चेस और सुडोकू में भी दिखा हुनर
चेस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जितेन्द्र पोपटानी, अंकुर अग्रवाल, अंकित अग्रवाल और रोहन जैन पहुंचे। सुडोकू प्रतियोगिता में रीवा गोयल प्रथम और शमित शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे।
दौड़ प्रतियोगिताओं में बच्चों और कपल्स ने भी जीते पदक
-50 मीटर बालक वर्ग: अमोख अग्रवाल प्रथम, राज्ञा सिंघल द्वितीय।
-100 मीटर रेस: अविरल मिश्रा व प्रभूत अग्रवाल प्रथम, अध्विक मिश्रा व अक्षत अग्रवाल द्वितीय।
-200 मीटर रिले रेस: गौरव सिंघल व रवि सिंघल प्रथम, पुनीत अग्रवाल व विवेक जैन द्वितीय।
-200 मीटर कपल रिले: तुषार अग्रवाल व अस्मिता शर्मा प्रथम, आकाश जैन व यशी जैन द्वितीय।
-100 मीटर (महिला): साक्षी गुप्ता प्रथम, यशी जैन द्वितीय।
-100 मीटर (पुरुष): रोहित दुआ प्रथम, अंकुर सिंघल द्वितीय।
वॉलीबॉल में विपुल विक्टोरियस की जीत
पालीवाल पार्क में हुए वॉलीबॉल मुकाबले में विपुल विक्टोरियस टीम ने भूपेंद्र वॉरियर्स को 27-24 के स्कोर से हराया।
इस आयोजन की अध्यक्षता सीए गौरव सिंघल ने की, जबकि सचिव सीए अंकित मित्तल ने विभिन्न आयोजनों की जानकारी दी। इस मौके पर कोषाध्यक्ष करन पंजवानी, सचिन बुबना, आयुष गोयल, साक्षी जैन, सौरभ नारायण सक्सेना, प्रार्थना जल्लान, गौरव मल्होत्रा, विश्वेंद्र शर्मा, निखिल गर्ग, प्रशांत शर्मा, आशीष गर्ग सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।