टी-20 वर्ल्ड कप शेड्यूल जारी: भारत-पाक मुकाबला 15 फरवरी को, रोहित शर्मा बने ब्रांड एम्बैसडर

मुंबई। आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होगा। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका के आठ स्थलों पर 29 दिनों में 55 मैचों के साथ खेला जाएगा और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को टूर्नामेंट का ब्रांड एम्बैसडर नियुक्त किया गया है।

Nov 25, 2025 - 22:19
 0
टी-20 वर्ल्ड कप शेड्यूल जारी: भारत-पाक मुकाबला 15 फरवरी को, रोहित शर्मा बने ब्रांड एम्बैसडर

आईसीसी ने सोमवार को मुंबई में आयोजित भव्य सेरेमनी में टी-20 वर्ल्ड कप 2025 का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया। इस दौरान कमेटी ने घोषणा की कि इस बार का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होगा। टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होकर 29 दिन तक चलेगा, जिसमें कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे।

सेरेमनी के दौरान यह भी बताया गया कि भारत के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा को टूर्नामेंट का ब्रांड एम्बैसडर बनाया गया है, जिससे भारतीय क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह और बढ़ गया है।

सबसे रोमांचक ग्रुप-स्टेज भिड़ंत भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में खेली जाएगी। वहीं भारत अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ खेलेगा। ग्रुप स्टेज के दौरान हर दिन तीन मैच आयोजित किए जाएंगे, जिससे दर्शकों को लगातार उच्च-स्तरीय क्रिकेट देखने को मिलेगा।

टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच 7 फरवरी को पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला भारत के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें चार अलग-अलग ग्रुपों में बांटा गया है। भारत में मुकाबले इन स्टेडियमों में खेले जाएंगे। नई दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम, कोलकाता का ईडन गार्डन्स, चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम और मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम। श्रीलंका में मैच कोलंबो और कैंडी में आयोजित होंगे।

आईसीसी के अनुसार, यह टी-20 वर्ल्ड कप अब तक के सबसे बड़े और तकनीकी रूप से उन्नत संस्करणों में से एक होगा, जिसमें रिकॉर्ड दर्शक उपस्थिति की भी उम्मीद है।

SP_Singh AURGURU Editor