बरेली में टीबी मरीजों को मिली संजीवनी: केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने वितरित की पोषण पोटली

बरेली। गरीब, जरूरतमंद टीबी मरीजों की सेवा में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन, बरेली ने एक बार फिर सामाजिक संवेदना की मिसाल पेश की है। संगठन द्वारा टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई, जिससे उन्हें दवा के साथ-साथ पौष्टिक आहार भी मिल सके।

Jul 8, 2025 - 18:41
 0
बरेली में टीबी मरीजों को मिली संजीवनी: केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने वितरित की पोषण पोटली
टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान करते केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी।

एसोसिएशन जरूरतमंद मरीजों को बगैर किसी औपचारिकता के चिन्हित कर उनकी मदद करता है। मरीजों को किसी फॉर्म या लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ता।

कार्यक्रम जिला क्षय रोग केंद्र पर आयोजित किया गया, जिसमें औषधि निरीक्षक राजेश कुमार व अनामिका अंकुर जैन के निर्देशन में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम और प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पोषण पोटलियों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, डीटीओ डॉ. इंतजार हुसैन, डॉ. अमित कुमार सिंह, विजय कुमार, निखिल कुमार सहित एसोसिएशन के सदस्य चंद्रभूषण गुप्ता, दुर्गेश खटवानी, राकेश नरूला, कमल कोहली, किशोर भगत, अंकित, विकास पाहवा, मुकेश खटवानी आदि उपस्थित रहे।

सभी सदस्यों ने अंत में औषधि निरीक्षक राजेश कुमार और श्रीमती अनामिका अंकुर जैन का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस कार्य को दिशा दी।

SP_Singh AURGURU Editor