अंडर 19 एशिया कप का फाइनल पाकिस्तान से हारी टीम इंडिया
अंडर 19 एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला गया। यह मैच पाकिस्तान ने 191 रन से अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान ने दूसरी बार अंडर 19 एशिया कप का खिताब जीता।
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई के आईसीसी अकेडमी ग्राउंड में अंडर 19 एशिया कप का फाइनल खेला गया था। फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हरा दिया। पाकिस्तान ने भारत को 348 रन का टारगेट दिया था। इसका पीछा करते हुए टीम इंडिया 26.2 ओवर में 156 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। अब हम आपको बताने वाले हैं उन 5 भारतीय प्लेयर्स के बारे में जिनकी वजह से टीम इंडिया फाइनल हार गई। अगर वो अच्छा प्रदर्शन करते तो मैच का रिजल्ट बदल सकता था।
348 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फेल हो गया। आरोन जॉर्ज के बल्ले से भी रन नहीं निकले। वह 9 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो गए।
मलेशिया के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले अभिज्ञान कुंडू भी फाइनल में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। उनके बल्ले से भी रन नहीं निकले। कुंडू 20 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए।
गेंदबाजी में किशन कुमार सिंह पाकिस्तान के खिलाफ अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में काफी ज्यादा महंगे साबित हुए। उन्होंने 5 ओवर में 10 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 50 रन खर्च किए और 1 भी विकेट नहीं लिया।