चोर चोरी में तो कामयाब हो गया पर सीसीटीवी में कैद हो गया

आगरा। बाह थाना क्षेत्र के बिजकोली गांव में एक चोर ने सावधानी को बहुत बरती। चोरी करने में कामयाब भी हो गया, लेकिन वह सीसीटीवी कैमरे की नजर से नहीं बच सका। घर में घुसकर कीमती मोबाइल व अन्य सामान चुराकर चंपत हुए इस चोर को अब पुलिस तलाश रही है।

Jan 29, 2025 - 18:00
 0
चोर चोरी में तो कामयाब हो गया पर सीसीटीवी में कैद हो गया
बाह थाना क्षेत्र के बिजकोली गांव में चोरी की घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में चोर की पहचान करते पुलिसकर्मी।

अज्ञात चोर ने रात के समय घर में घुसकर सामान की चोरी की। चोर घर में रखे कीमती मोबाइल फोन को भी ले गया। चोर के घर में घुसने और निकलने के वक्त की गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में जुटी हुई है।

SP_Singh AURGURU Editor