शातिर चोर ने ज्वेलर्स की दुकान को बनाया निशाना
आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र के चौकी सराय ख्वाजा खेरिया मोड़ स्थित विनोद ज्वेलर्स की दुकान को देर रात चोरों ने निशाना बनाया और काफी सामान चुरा कर ले गए। चोरों ने इस घटना को देर रात अंजाम दिया।
बताया जाता है कि चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए। दुकान के अंदर चोरों ने काउंटर में रखे चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया। चोरों ने दुकान की तिजोरी का ताला तोड़ने की भी कोशिश की लेकिन ताला टूट नहीं पाया।
इसके कारण दुकान में बड़ चोरी नहीं हो पाई। बताया जाता है कि यदि तिजोरी का ताला टूट जाता तो दुकान में बड़ी वारदात हो सकती थी। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच सशुरू कर दी हा
ज्वेलर्स ने पुलिस को दी सूचना पुलिस पहुंची मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। कुछ ही दिनों में इस इलाके में यह दूसरी दुकान है, जिसमें चोरों ने चोरी की है।