कंगना रनौत पर किसानों के अपमान और राष्ट्रद्रोह मामले में कल होगी बहस
आगरा। हिमाचल प्रदेश के मंडी क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध दायर रिवीजन याचिका पर कल स्पेशल जज एमपी-एमएलए लोकेश कुमार की अदालत में सुनवाई होगी। दोनों पक्षों की ओर से बहस की जाएगी।
यह मामला किसानों के अपमान और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति की गई कथित टिप्पणी से जुड़ा है। राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 2024 को स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह की अदालत में कंगना रनौत के खिलाफ वाद दायर किया था। करीब नौ महीने तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने वाद को खारिज कर दिया था।
इसके बाद अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने इस निर्णय को चुनौती देते हुए सत्र न्यायालय में रिवीजन याचिका दायर की थी। उसी पर आज बहस होनी है।