भाजपा के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत ग्वालियर रोड स्थित कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण

आगरा। भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आज ग्वालियर रोड स्थित राजा एस.पी. सिंह डिग्री कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आगरा छावनी विधायक जी.एस. धर्मेश उपस्थित रहे।

Aug 1, 2025 - 19:55
 0
भाजपा के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत ग्वालियर रोड स्थित कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण
ग्वालियर रोड स्थित राजा एसपी सिंह डिग्री कॊलेज में पौधा रोपते भाजपा के महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, विधायक डॊ. जीएस धर्मेश। साथ हैं चंद्रपाल सिंह जादौन, मुनेंद्र जादौन एवं अन्य।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महानगर उपाध्यक्ष एवं कॉलेज के निदेशक मुनेंद्र जादौन के संयोजन में हुआ। अतिथियों का स्वागत दुपट्टा पहनाकर किया गया। कॉलेज के प्राइमरी सेक्शन परिसर में बेल पत्र, जामुन, अमरूद जैसे पौधे लगाए गए।

राजकुमार गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि भाजपा महानगर तो वृक्षारोपण कर ही रही है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह एक पौधा अपनी मां के नाम लगाए और उसे पेड़ बनने तक संजोए। विधायक जी.एस. धर्मेश ने कहा कि एक पौधा फल, छाया या ऑक्सीजन के रूप में समाज को कुछ न कुछ लौटाता ही है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डिग्री कॉलेज के चेयरमैन चंद्रपाल सिंह जादौन, कुंवर दिनेश प्रताप सिंह, महेश शर्मा, संजय अरोरा, नवीन गौतम, मनमोहन कुशवाह, प्रमोद वाल्मीकि, आर.एस. सेंगर, आर.पी. शर्मा, नीरज गौतम, स्वीटी कालरा, अरविंद त्यागी, वंश जादौन सहित भाजपा के अनेक मंडल अध्यक्ष, प्रोफेसर व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

SP_Singh AURGURU Editor