राज्य महिला आयोग ने महाकुम्भ में की अपनी बैठक, पहली बार ऐसा हुआ

र विमर्श   प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की आज प्रयागराज महाकुम्भ में हुई बैठक में महिलाय़ओं से जुड़े कई मसलों पर विचार विमर्श किया गया। यह पहला मौका है जब किसी आयोग ने लखनऊ के बाहर अपनी बैठक आयोजित की है।

Feb 21, 2025 - 19:38
 0
राज्य महिला आयोग ने महाकुम्भ में की अपनी बैठक, पहली बार ऐसा हुआ
प्रयागराज महाकुम्भ में शुक्रवार को हुई राज्य महिला आयोग की बैठक में मौजूद अध्यक्ष डॊ. बबिता सिंह चौहान, उपाध्यक्ष चारू चौधरी एवं सदस्य।

-पिंक टॊयलेट्स में महिला कार्मिकों की तैनाती समेत कई अन्य मसलों पर हुआ विचा 

आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में महिला उत्पीड़न के मामलों की समीक्षा की गई। साथ ही ऐसे मामलों में आयोग की भूमिका पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान प्रदेश के समस्त जनपदों में पिंक टॉयलेट में महिला कार्मिकों की तैनाती, स्वच्छता एवं बेडिंग मशीन की उपलब्धता अनिवार्य करने पर भी चर्चा हुई। महिला जनप्रतिनिधियों की भागीदारी पर भी आयोग ने विचार विमर्श किया।

बैठक में अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान के अलावा उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी,  सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला, श्रीमती पुष्पा पांडे, श्रीमती ऋतु शाही, श्रीमती प्रतिभा कुशवाहा, श्रीमती अर्चना पटेल, श्रीमती एकता सिंह, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, श्रीमती संगीता जैन, श्रीमती सुजीता कुमारी, श्रीमती जनक नंदिनी, श्रीमती पूनम द्विवेदी व आयोग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor