विराट कोहली ने अवनीत कौर की फोटो को लाइक करने पर दी सफाई
नई दिल्ली। क्रिकेटर विराट कोहली ने 23 साल की अवनीत कौर की फोटो लाइक कर दीं, जिसके बाद उन्हें अब इस पर सफाई देनी पड़ रही है। दरअसल उन्होंने अवनीत कौर के फैन पेज से शेयर की गईं फोटो को लाइक किया था, जिसके बाद उनकी ट्रोलिंग होनी शुरू हो गई।
इसके बाद विराट कोहली ने अपने इंस्टा हैंडल से इस पर सफाई देते हुए लिखा है कि ये गलती से हुआ है ,इसलिए मनगढ़ंत बातें न बनाएं।
विराट कोहली ने अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा है, ''मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि मेरी फीड साफ करते समय गलती से कोई इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया गया है। ऐसा लगता है कि ये एल्गोरिदम की वजह से हुआ है। इसके पीछे मेरा कोई इरादा नहीं था। मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि कोई बेवजह की बातें न बनाई जाएं। मेरी बात समझने के लिए धन्यवाद।''
सोशल मीडिया पर विराट कोहली के 271 मिलियन फैंस हैं। अब जब विराट ने टीवी एक्ट्रेस अवनीत के फैन पेज से शेयर की गई फोटो को लाइक कर दिया तो नेटिजंस के बीच ये चर्चा का विषय बन गया। कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया।
अवनीत कौर टीवी एक्ट्रेस हैं.। 'मेरी मां' से एक्टिंग में कदम रखने वाली अवनीत कौर कॉमेडी शो 'टेढ़े हैं पर मेरे हैं' में भी दिख चुके हैं। वो डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में करीब 13 साल पहले दिख चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने लव की अरेंज मैरिज जैसी फिल्म में भी काम किया है।