आपके सितारेः सोमवार, 11 अगस्त 2025 का राशिफल
11 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 12 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।
मेष: परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। सकारात्मक विचारों से ओतप्रोत रहेंगे जिसका फायदा मिलेगा। बिजनेस करने वाले जातकों की अच्छी कमाई होगी। पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। बच्चों की ओर से खुशी प्राप्त होगी। दिन मौज-मस्ती और मनोरंजन में बीतेगा।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: 1
वृषभ: घर पर किसी मित्र या सगे संबंधी का आगमन हो सकता है। कोई सोचा हुआ काम पूरा होगा। दिन के दूसरे भाग में किसी कारण से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी पुण्य कार्य में शामिल होकर दान-पुण्य करेंगे। सेहत का ध्यान रखना चाहिए। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2
मिथुन: पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में खर्च पर नियंत्रण रहेगा। किसी पारिवारिक काम से बाकी योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। माता की ओर से स्नेह और सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 6
कर्क: पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के विवाह की बात तय हो सकती है। रिश्तेदारों के बीच प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। शिक्षा में प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 9
सिंह: काम पर फोकस करना होगा। मानसिक रूप से उलझन महसूस हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है और व्यवहार में संतुलन बनाए रखना होगा, अन्यथा रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। कारोबार-व्यापार के मामले में दिन सुस्त रह सकता है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5
कन्या: पारिवारिक कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग लेना होगा जिससे तालमेल बढ़ेगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से भेंट हो सकती है। घरेलू जरूरतों पर धन खर्च का योग है। सेहत का ध्यान रखना चाहिए और खर्च पर नियंत्रण आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 6
तुला: घर में सुख-साधनों का आगमन होगा। बच्चों के साथ मनोरंजक समय बीतेगा। कोई लंबित काम पूरा हो सकता है। नौकरी के लिए जाने पर दिन अनुकूल रहेगा। बिजनेस में सुस्ती के साथ कमाई बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: जरिम, भाग्यशाली अंक: 6
वृश्चिक: प्रयास और कार्यों में भाग्य सफलता दिलाएगा। पारिवारिक चिंता सुलझ जाएगी। पारिवारिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस करने वालों की कमाई बढ़ेगी। घर की सजावट और व्यवस्था पर धन खर्च हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9
धनु: काम पर फोकस रखना होगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचना चाहिए। धर्म, कर्म और सामाजिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। कोई सोचा हुआ काम पूरा होने से खुशी मिलेगी। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। प्रॉपर्टी और बिजली उपकरण से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 3
मकर: सुबह से कामकाज के प्रति तत्परता रहेगी। कोई ऐसी सफलता या खुशी मिलेगी जो यादगार होगी। विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। सेहत सामान्य रहेगी और अधूरी इच्छा पूरी होगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 8
कुंभ: आर्थिक मामलों में दिन मिश्रित रहेगा, आय-व्यय में संतुलन जरूरी होगा। कुछ अनचाहे खर्च परेशानी ला सकते हैं। यात्रा का संयोग बन सकता है। किसी भी निर्णय पर अच्छी तरह विचार करना आवश्यक है क्योंकि राशि में बना ग्रहण योग मानसिक उलझन दे सकता है।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 7
मीन: आर्थिक मामलों में भाग्य लाभ देगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। दोस्तों और परिवार के साथ मनोरंजक समय बीतेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवन में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। बिजनेस में कमाई अच्छी रहेगी और आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग: धानी, भाग्यशाली अंक: 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल: 9893118788
Bottom of Form
-12 अगस्त 2025 का पंचांग-
वारः मंगलवार
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: भाद्रपद मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: तृतीया प्रात: 08:40 बजे तक उपरांत चतुर्थी रहेगी ।
चंद्र राशि: प्रात: 06:10 बजे तक कुम्भ, तत्पश्चात मीन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र पूर्वाह्न 11:52 बजे तक, तत्पश्चात उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
योगः सुकर्मा शाम 06:54 बजे तक, तत्पश्चात धृति योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:57 बजे से मध्याह्न 12:50 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:49 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:58 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहार: कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, महासंकट हर चतुर्थी, हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः आज प्रात: 08:40 बजे तक।
पंचकः चल रहे है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।