आपके सितारेः बुधवार, 13 अगस्त 2025 का राशिफल
13 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 14 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पित्त और पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रह सकता है। नौकरीपेशा लोग काफी काम में व्यस्त रहेंगे, काम का दबाव अधिक रहेगा। सलाह है कि अतिउत्साह में आकर कोई भी काम करने से बचें। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल, अंक – 8
वृषभ :- वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सुखद और अनुकूल रहेगा। धन संचय में सफलता मिलेगी। धन कमाने के कुछ नए रास्ते खुल सकते हैं। कारोबार-व्यापार में अच्छी कमाई होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी लेकिन कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ उलझन का सामना करना होगा।
भाग्यशाली रंग – बैगनी, अंक – 5
मिथुन :- आर्थिक विषयों को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकेगा। नौकरीपेशा लोगों को काम में बड़ी सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित डील में बड़ी सफलता संभव है। कोर्ट-कचहरी के मामले में पक्ष मजबूत होगा। वाद-विवाद के काम में भी सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – भूरा, अंक – 2
कर्क :- काम में बड़ी सफलता मिलेगी। किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। शेयर बाजार से जुड़े काम में निवेश से लाभ संभव है, धैर्य से काम लें। बिजनेस में धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न होगा।
भाग्यशाली रंग – जामुनी, अंक – 4
सिंह :- भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि भावुकता और जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से नुकसान हो सकता है। कामकाज में अधिक तनाव और दबाव रह सकता है। आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लें और खर्च पर कंट्रोल रखें। सेहत की अनदेखी से बचें, लापरवाही से चोट लग सकती है।
भाग्यशाली रंग – लाल, अंक – 5
कन्या :- निजी और व्यावसायिक जीवन में कुछ उलझन और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। आर्थिक दृष्टि से दिन खर्चीला हो सकता है। अचानक धन खर्च संभव है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, अंक – 3
तुला :- बिजनेस क्षेत्र में आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिलेगा। अपनों के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है, जो सकारात्मक ऊर्जा देगा। छात्र शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। सुख-साधनों की प्राप्ति होगी।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, अंक – 7
वृश्चिक :- परिवार के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। अधूरा काम पूरा हो सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। छात्र प्रतियोगिता में सफलता पा सकते हैं। नौकरी में बदलाव के इच्छुक लोगों को सफलता संभव है।
भाग्यशाली रंग – बादामी, अंक – 6
धनु :- नया काम शुरू करने की बजाय पुराने काम को निपटाने पर ध्यान देना बेहतर होगा। व्यस्तता से थकान और मानसिक परेशानी हो सकती है। कारोबार में अच्छी कमाई होगी। परिवार से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, अंक – 7
मकर :- अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं, मन प्रसन्न रहेगा। सेहत अनुकूल रहेगी। किसी सामाजिक गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा। आपसी तनाव दूर हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – धूमल, अंक – 10
कुम्भ :- वाणी और सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। क्रोध और आवेश में कुछ भी कहने से बचें, वरना करीबी दूरी बना सकते हैं। विचारों पर नियंत्रण रखें। कारोबार-व्यापार में आर्थिक लाभ के लिए अधिक प्रयास करना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, अंक – 18
मीन :- कार्यों में सफलता मिलेगी और जीवन की चुनौतियों को आसानी से पार किया जा सकेगा। नए निवेश के साथ-साथ पुराने निवेश से भी अच्छा रिटर्न संभव है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। दीर्घकालीन निवेश से अच्छी कमाई होगी।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, अंक – 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
Top of Form
Bottom of Form
-14 अगस्त 2025 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: भाद्रपद मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: षष्ठी अर्द्धरात्रि 02:07 बजे तक, तत्पश्चात सप्तमी रहेगी।
चंद्र राशि: प्रातः 09:06 बजे तक मीन, तत्पश्चात मेष राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: रेवती नक्षत्र प्रातः 09:06 बजे तक, तत्पश्चात अश्विनी नक्षत्र रहेगा।
योगः शूल अपराह्न 01:12 बजे तक, तत्पश्चात गण्ड योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:57 बजे से मध्याह्न 12:49 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:50 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:56 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहार: बलराम जयंती, रांधण छठ।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः चल रहे हैं।
मूल: गण्डमूल चल रहे हैं।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।
Bottom of Form