आपके सितारेः रविवार, 17 अगस्त 2025 का राशिफल
17 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 18 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।
मेष
पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग मिलेगा। काम में सफलता मिलेगी और नए अवसर प्राप्त होंगे। पिछले निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के लिए उपहार ले जाने या कहीं घूमाने का योग बनेगा। धर्म कर्म के काम घर पर होंगे।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ
मन भावुक रहेगा। पूजा पाठ और धर्म कर्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी, पर माइग्रेन पीड़ितों को उपचार और परहेज का ध्यान रखना होगा। शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन
करियर और कामकाज में परिश्रम का प्रतिफल मिलेगा। काम योजना के अनुसार संपन्न होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम की वर्षा होगी और भावनात्मक रिश्ता मजबूत होगा। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आर्थिक मामलों में खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। भक्ति भाव में मन लगेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क
धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का योग है। शाम धर्म कर्म और मनोरंजन में बीतेगी। बिजनेस में लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। किसी सगे संबंधी से शुभ सूचना मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह
किसी उलझन के कारण काम अटक सकता है या टल सकता है। आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा वरना नुकसान हो सकता है। काम से काम रखना उचित रहेगा और दूसरों के मामलों से दूर रहना चाहिए। पिता और बड़े भाई से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या
मान सम्मान प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कोई काम पूरा होने की खुशी मिलेगी। कारोबारी जातकों की अच्छी कमाई होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। किसी प्रकार की समस्या का समाधान संभव है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला
कला और संस्कृति में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में सहभागिता होगी। किसी मित्र से अच्छी सूचना मिलेगी। मन सकारात्मक रहेगा और धर्म कर्म में रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ मान–प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- जरिम | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक
जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण समय बिताने का अवसर मिलेगा। अधूरा काम पूरा होगा। आर्थिक मामलों में प्रयास सफल होंगे। किसी महिला संबंधी से सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। वस्त्र और गृह निर्माण कार्य से जुड़े लोगों की कमाई में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु
अचानक आने वाले काम से योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। पिता और बड़े भाई से तालमेल बनाकर रखना लाभदायक रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार में धार्मिक आयोजन संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 3
मकर
जीवन में बड़ी सफलता मिल सकती है। काम बढ़ाने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्नेह और प्रेम बना रहेगा। जीवनसाथी के लिए उपहार लाने का योग है। धार्मिक या सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ
नए रिश्तों की शुरुआत का अवसर मिलेगा। घर में मांगलिक आयोजन हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नया सामान खरीदने का योग है। सुख–साधनों में वृद्धि होगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रयासों का शुभ फल मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन
कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा का योग है। घर–परिवार का वातावरण मिला–जुला रहेगा। दिखावे की भावना बढ़ सकती है। सेहत सामान्य नहीं रहेगी। स्वास्थ्य कारणों से धन खर्च हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन खर्चीला रहेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-18 अगस्त 2025 का पंचांग-
वार: सोमवार।
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
माह/पक्ष: भाद्रपद मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: दशमी शाम 05:22 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी।
चंद्र राशि: अपराह्न 02:40 बजे तक वृषभ, तत्पश्चात मिथुन।
चंद्र नक्षत्र: मृगशिरा नक्षत्र कल रात्रि 02:06 बजे तक, तत्पश्चात आर्द्रा।
योग: हर्षण अर्धरात्रि 11:00 बजे तक, तत्पश्चात वज्र।
अभिजित मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:57 बजे से मध्याह्न 12:49 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग।
सूर्योदय: प्रातः 05:52 बजे। सूर्यास्त: सायं 6:53 बजे।
राहूकाल: प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है। विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्रा: प्रातः 06:22 बजे से शाम 05:22 बजे तक।
पंचक: कोई नहीं है। मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा।