आपके सितारेः शनिवार, 23 अगस्त 2025 का राशिफल

23 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 24 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।

Aug 22, 2025 - 22:51
 0
आपके सितारेः शनिवार, 23 अगस्त 2025 का राशिफल

मेष :- दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कामकाज सामान्य गति से पूरे होंगे और धीरे-धीरे रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थिति उत्पन्न होने पर मधुर वाणी और व्यवहार से उसे संभालना होगा। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल। भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- कार्यक्षेत्र में दिन शांति और संतोष से भरपूर रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रयासों से सफलता प्राप्त होगी। शासन और सत्ता से मित्रता होने का लाभ मिलेगा। नौकरी करने वालों को नए अनुबंधों के द्वारा ऊंचा पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- भूरा। भाग्यशाली अंक- 11

मिथुन :- कार्यक्षेत्र में मूल्यवान वस्तु और जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखना होगा। अन्यथा खोने या चोरी होने की संभावना है। व्यापार के मामले में रुके हुए कुछ कार्य पूरे हो सकते हैं। किसी यात्रा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। परिवार में संतान को शिक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी।
भाग्यशाली रंग- मटमेला। भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- नौकरी करने वालों के लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में मधुर वाणी और व्यवहार से सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। विरोधियों की रणनीतियां फेल होंगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। लेकिन आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी। भाग्यशाली अंक- 1

कन्या :- दिन अच्छा रहेगा और व्यापार में किए प्रयासों से अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। सुखों में वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा। कानूनी विवाद से छुटकारा मिलेगा और जीत हासिल होगी। परिवार में संतान से खुशी वाली खबर मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा। भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- आर्थिक और व्यापारिक मामलों में दिन बेहतरीन रहेगा। पैसों की लेन-देन की समस्या से निजात मिलेगी। व्यापार में धन लाभ होगा जिससे सुखों में वृद्धि होगी। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहना होगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी। भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक :- शरीर से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का असर कामकाज पर भी पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में सुस्ती महसूस होगी। ऐसे में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक होगी। सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा। यात्रा पर सतर्कता बरतना आवश्यक होगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ। भाग्यशाली अंक- 1

धनु :- कार्यक्षेत्र में लाभ कमाने के मौके मिलेंगे और रुके काम पूरे होंगे। विरोधी भी प्रशंसा करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन अनुकूल रहेगा और शासन-सत्ता पक्ष से निकटता का लाभ मिलेगा। किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ और सहयोग होने के योग हैं।
भाग्यशाली रंग- पीला। भाग्यशाली अंक- 9

मकर :- पारिवारिक और आर्थिक मामलों में दिन बेहद अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग और सम्मान मिलेगा। आर्थिक सफलता प्राप्त होगी और धन लाभ के योग हैं। घर में प्रिय मेहमान का आगमन होगा। माता-पिता की सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला। भाग्यशाली अंक- 3

कुम्भ :- कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर किए कार्य भी बीच में रुक सकते हैं। हानि होने की संभावना है। अभी जोखिम भरे कार्य या निर्णय से बचना होगा। अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- कत्थई। भाग्यशाली अंक- 1

मीन :- कार्यक्षेत्र में कामकाज से ज्यादा घरेलू कार्यों को पूरा करने की जरूरत पड़ेगी। कार्यस्थल पर जरूरी दस्तावेजों और मूल्यवान वस्तुओं को संभालना जरूरी है। इनके चोरी या गुम होने की आशंका है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला करना होगा। परिवार में जीवनसाथी से मनमुटाव बातचीत से दूर हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा। भाग्यशाली अंक- 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

-24 अगस्त 2025 का पंचांग-
वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: भाद्रपद मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: प्रतिपदा पूर्वाह्न 11:48 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया।
चंद्र राशि: सिंह राशि।
चंद्र नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी अर्द्धरात्रि 02:05 बजे तक, तत्पश्चात उत्तरा फाल्गुनी।
योगः शिव मध्याह्न 12:30 बजे तक, तत्पश्चात सिद्ध योग।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:55 से मध्याह्न 12:47 तक।
शुभ मुहूर्तः त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:54 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:47 बजे।
राहूकालः शाम 04:30 से 06:00 बजे तक।
तीज त्योहारः चंद्र दर्शन।
विशेष दिवसः कोई नहीं।
भद्राः कोई नहीं।
पंचकः कोई नहीं।
मूलः कोई नहीं।
दिशाशूलः पश्चिम दिशा।

SP_Singh AURGURU Editor