आपके सितारेः सोमवार, 25 अगस्त 2025 का राशिफल
25 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 26 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पैसा कहीं फंसा है तो उसकी वसूली के लिए प्रयास करना चाहिए। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। लव लाइफ में भाग्य का साथ मिलेगा, प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान की ओर से प्रसन्नता होगी। जो लोग संतान के इच्छुक हैं उनको भी इस मामले में अच्छी खबर मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- सेहत के मामले में ध्यान रखना चाहिए। बिजली के उपकरण और धातुओं से संबंधित काम से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों और काम की वजह से अप्रत्याशित खर्च का सामना करना होगा। कोई जरूरी काम जीवनसाथी के सहयोग से पूरा हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- कमाई में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। धर्म कर्म के काम में मन लगेगा। कमाई बढ़ाने के लिए किसी नई योजना में धन लगाया जा सकता है। कुछ पेंडिंग काम और बिल भी निपटाने होंगे। यात्रा का संयोग बनेगा। पैतृक कारोबार में लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- सुख साधनों की प्राप्ति होगी। दोस्तों से सहयोग और लाभ मिलेगा। परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार की तलाश करने वालों को अच्छा मौका मिलेगा। कारोबार में लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी। हाथों से कोई पुण्य काम भी हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- मटमेला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- आर्थिक प्रयास में सफलता मिलेगी लेकिन काम उलझ भी सकता है। काम की प्राथमिकता तय करके फोकस करना जरूरी है। किसी वरिष्ठ का असहयोग मानसिक कष्ट देगा। सेहत के मामले में ध्यान रखना चाहिए। पशुओं के साथ लापरवाही से बचें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- कमियों में सुधार लाकर जीवन में आगे बढ़ेंगे। पिता को लाभ का मौका मिल सकता है। बिजनेस में साहसिक फैसला लेकर लाभ प्राप्त होगा। कोई महत्वपूर्ण काम भाई-बहनों के सहयोग से पूरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम वाले काम से बचना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- कारोबार व्यापार में लाभ का संयोग बनेगा। सेल्स-मार्केटिंग से जुड़े जातकों को लाभदायक डील मिल सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। बढ़ते खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी और कामकाज में बदलाव का विचार आ सकता है। किसी महिला का व्यवहार भावुक करेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। नौकरीपेशा लोग काम में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। सरकारी योजनाओं और सरकारी क्षेत्र से भाग्य लाभ प्राप्त होगा। किसी सहकर्मी से कार्यक्षेत्र में मदद मिल सकती है। महत्वपूर्ण काम दूसरों के भरोसे न छोड़कर स्वयं करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से काम में मन नहीं लगेगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। दोपहर बाद कुछ नया काम अचानक आ सकता है जिससे मन परेशान होगा। अधिकारी वर्ग से पूरा सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस में कमाई सामान्य रहेगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- व्यावहारिकता और कूटनीति का लाभ मिलेगा। बिजनेस में योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। बच्चे कुछ अच्छा करेंगे जिससे खुशी मिलेगी। किसी काम से लोन लेने में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- मटमेला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- काम को जल्दी पूरा करके ऑफिस से निकलने का प्रयास करेंगे। लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी। किसी महत्वपूर्ण काम के पूरा होने से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- किसी काम में तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कोई सोचा काम अटक सकता है जिससे परेशानी होगी। जरूरी काम से यात्रा करनी है तो समय लेकर निकलना चाहिए, अन्यथा रास्ते में परेशानी होगी। आर्थिक मामलों में अतिउत्साह में निवेश करने से बचें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा, थकान महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
-26 अगस्त 2025 का पंचांग-
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: भाद्रपद मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: तृतीया अपराह्न 01:54 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी रहेगी।
चंद्र राशि: कन्या राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: हस्त नक्षत्र कल प्रातः 06:04 बजे तक, तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र रहेगा।
योगः साध्य मध्याह्न 12:09 बजे तक, तत्पश्चात शुभ योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:55 बजे से मध्याह्न 12:47 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:55 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:45 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज-त्योहारः हरितालिका तीज, सामवेद उपाकर्म, गौरी हब्बा, रूद्र सावर्णि मन्वादि।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
दिशाशूलः उत्तर दिशा में।