आपके सितारेः बुधवार, 27 अगस्त 2025 का राशिफल

27 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 28 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।

Aug 26, 2025 - 22:59
Aug 26, 2025 - 23:07
 0
आपके सितारेः बुधवार, 27 अगस्त 2025 का राशिफल

मेष :- किसी शुभ काम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। बिजनेस में किसी नई योजना को लागू करने अथवा कारोबार का विस्तार करने की संभावना रहेगी। घर पर मेहमानों के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। माता की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। जीवनसाथी के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- दिन प्रभाव और सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। तत्परता से कोई काम पूरा होने में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में एक से अधिक स्रोत से धन लाभ की स्थिति रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन होगा। लव लाइफ के मामले में दिन अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर पर शुभ और मांगलिक काम का आयोजन हो सकता है। बिजनेस में अच्छी कमाई होगी। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा। लाभ के चक्कर में किसी भी जोखिम वाले फैसले से बचना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- कमाई और खर्च के बीच बेहतर संतुलन बना रहेगा। कोई आर्थिक योजना सफल होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के भरोसे आर्थिक योजना बनाना उचित नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें। पुरानी चिंता या परेशानी से मुक्ति मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- ऑफिस की राजनीति से दूर रहना हितकर रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतनी होगी। बिजनेस में बिना सभी पक्षों को समझे डील करना नुकसानदायक हो सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। नेतृत्व क्षमता का लाभ मिलेगा। विपरीत परिस्थितियों को धैर्य से संभाल पाएंगे। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सलाह और सहयोग से फायदा होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा और किसी मित्र या सगे-संबंधी की मदद से लाभ मिलेगा। शाम को किसी शुभ और मनोरंजक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। बीमार जातकों को सेहत का ध्यान रखना होगा, खानपान संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- जरिम, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ से खुशी मिलेगी। किसी साहसिक काम और फैसले से लाभ प्राप्त होगा। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। मित्रों और सहकर्मियों के सहयोग से लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- परिवार के साथ मनोरंजक समय बीतेगा। जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना चाहिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। जनसंपर्क का लाभ मिलेगा। नौकरी में पद और प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा। पार्टनरशिप में काम करना हितकर रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई योजना सफल होगी और लाभ का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर विरोधी परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा और कारोबार विस्तार की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। प्रोपर्टी से जुड़े कार्यों में विशेष लाभ मिलेगा और कोई बड़ी डील भी संभव है। रिश्तेदारों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कला और रचनात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने से मन आनंदित होगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। सांसारिक सुख-साधनों की प्राप्ति से भी हर्ष रहेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित आगरा। -मोबाइलः 9893118788

28 अगस्त 2025 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्षः भाद्रपद मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: पंचमी शाम 05:56 बजे तक, तत्पश्चात षष्ठी रहेगी।
चंद्र राशि: तुला राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: चित्रा नक्षत्र प्रातः 08:43 बजे तक, तत्पश्चात स्वाती नक्षत्र रहेगा।
योगः शुक्ल अपराह्न 01:18 बजे तक, तत्पश्चात ब्रह्म योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:55 बजे से मध्याह्न 12:47 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:56 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:43 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज-त्योहार: ऋषिपंचमी, सम्वतसरी पर्व, स्कन्द षष्ठी।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
दिशाशूलः दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor