आपके सितारेः शनिवार, 30 अगस्त 2025 का राशिफल
30 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 31 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेमपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी। वाहन और भौतिक सुख साधनों का आनंद मिलेगा। पड़ोसियों से सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नया और रोमांचक काम करने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार में सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में दिन अनुकूल रहेगा लेकिन वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। कुछ अनचाहे खर्च संभव हैं। लोन के लिए प्रयास करने पर सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 11
मिथुन :- वैवाहिक जीवन में स्थिति संतुलित बनी रहेगी। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। रुका हुआ पैसा प्राप्त होकर प्रसन्नता होगी। परिवार के सदस्यों की मदद करने का अवसर मिलेगा। माता का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। सरकारी काम में सफलता प्राप्त हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क :- उतावलेपन और क्रोध में आकर गलती करने से बचना होगा। खुद से ज्यादा दूसरों के बारे में सोचने से नुकसान संभव है। काम पर फोकस करना उचित रहेगा और टालमटोल से बचना चाहिए। शिक्षा और प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- बिजनेस करने वालों को कोई बड़ी डील फाइनल होने से खुशी मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर मिलेगा। कुछ विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। माता-पिता से स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या :- कामकाज पर फोकस करें और प्लानिंग के अनुसार कार्य करें। एक साथ कई काम करना नुकसानदायक होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। मित्र मदद कर सकता है। किसी के बहकावे में आकर निर्णय लेने से बचना होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए सावधानीपूर्वक प्रयास करना आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में किसी पर अधिक भरोसा करने से बचें, कोई मित्र बनकर धोखा दे सकता है। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य आवश्यक है। जीवनसाथी से मतभेद संभव है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
वृश्चिक :- कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक लाभ और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति संभव है। परिवार के सदस्यों से तालमेल बना रहेगा। छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बनेगा। तकनीकी क्षमता और अनुभव का लाभ प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
धनु :- जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा। दिखावे से बचना उचित होगा अन्यथा सम्मान और धन की हानि संभव है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन खर्च भी बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
मकर :- परिवार से सपोर्ट और सहयोग मिलेगा। अपने कार्य पर ध्यान दें और किसी पर आंख बंदकर भरोसा करने से बचें। बच्चों से खुशी प्राप्त होगी। पहले दिया गया कर्ज या उधार वापस मिल सकता है। सेहत में पुरानी समस्या उभर सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3
कुंभ :- नौकरीपेशा लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होंगे। माता की स्वास्थ्य समस्या में सुधार होगा। छात्र शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। वाहन सुख मिलेगा। पिता को लाभ और सम्मान मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 1
मीन :- परिवार के किसी सदस्य को नौकरी में सफलता मिलेगी। परिवार में तालमेल बना रहेगा। पुराने मित्र या परिचित से भेंट का अवसर मिलेगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा। कोई चाहत पूरी हो सकती है। भौतिक सुख साधनों के आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
-31 अगस्त 2025 का पंचांग-
वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: भाद्रपद मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: अष्टमी अर्द्धरात्रि 12:57 बजे तक, तत्पश्चात नवमी रहेगी।
चंद्र राशि: वृश्चिक राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: अनुराधा नक्षत्र शाम 05:27 बजे तक, तत्पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।
योगः वैधृति अपराह्न 03:59 बजे तक, तत्पश्चात विषकुम्भ योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:55 बजे से मध्याह्न 12:47 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:58 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:40 बजे।
राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज त्योहार: राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत आरम्भ, दुर्गा अष्टमी, ज्येष्ठ गौरी अष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः प्रातः 11:54 बजे पर समाप्त।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: शाम 05:27 से प्रारम्भ।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा।