आपके सितारेः मंगलवार, 03 फरवरी 2026 का राशिफल
03 फरवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 04 फरवरी, 2026 का पंचांग भी।
मेष :-
किसी कार्य को लेकर लंबे समय से चली आ रही परेशानी का समाधान संभव है। जीवनसाथी से चल रही अनबन बातचीत के माध्यम से दूर होगी। साथ में समय बिताने से भविष्य से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होगी। राजनीति में सक्रिय लोगों को नया पद अथवा दायित्व मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल, भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ :-
कुछ खास लोगों से मुलाकात व्यवसाय के लिए लाभदायक रहेगी। दूर रह रहे किसी परिजन से निराशाजनक सूचना मिल सकती है। संतान को नौकरी में पदोन्नति मिलने से स्थान परिवर्तन संभव है। पुराने प्रेम संबंध से मुलाकात हो सकती है, पर आगे बढ़ने से बचना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 5
मिथुन :-
निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। विरोधियों की बातों में आने से बचाव आवश्यक है। संतान की नौकरी को लेकर चिंता रह सकती है। अधिक कार्यभार के कारण थकान अनुभव होगी। भाई-बहनों से अच्छा तालमेल रहेगा तथा परिवार में विवाह संबंधी चर्चा संभव है।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1
कर्क :-
वैवाहिक जीवन के लिए अनुकूल समय है। माताजी से किया गया वादा निभाना आवश्यक रहेगा। नई संपत्ति की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी, जिसमें अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभकारी होगी। कार्य को लेकर नए विचार मन में आएंगे, जिससे व्यवसाय में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2
सिंह :-
दिन मंगलमय रहेगा। कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से संबंधों में मधुरता आएगी। लंबे समय से अटकी हुई व्यावसायिक डील फाइनल हो सकती है। परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बनेगी।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :-
आर्थिक दृष्टि से समय शुभ रहेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है। आय में वृद्धि से संतोष मिलेगा। जीवनसाथी के लिए मनपसंद वस्तुओं की खरीदारी होगी। निवेश करते समय विवेक से निर्णय लेना आवश्यक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3
तुला :-
दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भरता से बचना उचित है। किसी पार्टी या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जहां बोलचाल में संयम आवश्यक है। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 7
वृश्चिक :-
स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। खान-पान पर नियंत्रण आवश्यक है। किसी कार्य के कारण अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से जुड़ी पुरानी समस्या भाइयों के सहयोग से हल होगी।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6
धनु :-
मनोकामना पूरी न होने से असंतोष रह सकता है। कार्यों में मन कम लगेगा। दूसरों के मामलों में अनावश्यक सलाह देने से बचें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भागदौड़ संभव है। जीवनसाथी से विवाद से दूरी बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 7
मकर :-
अचानक लाभ के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा तथा अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में नए सदस्य के आगमन के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में हल्की नोकझोंक संभव है।
भाग्यशाली रंग – धूमल, भाग्यशाली अंक – 10
कुम्भ :-
मध्यम फलदायक समय रहेगा। किसी कार्य के कारण अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान परीक्षा परिणाम में संतोषजनक प्रदर्शन करेगी। धन उधार लेने से बचना उचित है। नई नौकरी के लिए आवेदन करने के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 18
मीन :-
कार्य को लेकर मानसिक उथल-पुथल बनी रहेगी। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव संभव हैं। साझेदारी में धोखे की आशंका है, सतर्कता आवश्यक है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। ईश्वर भक्ति में रुचि बढ़ेगी। माताजी किसी आवश्यक विषय पर चर्चा कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-04 फरवरी 2026 का पंचांग-
वारः बुधवार।
विक्रम संवतःः 2082
शक संवतःः 1947
माह/पक्षः माघ – फाल्गुन, पक्ष – कृष्ण।
तिथिः तृतीया अर्द्धरात्रि 12:09 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी रहेगी।
चंद्र राशिः कल तड़के 04:20 बजे तक सिंह, तत्पश्चात कन्या राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 10:12 बजे तक, तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
योगः अतिगण्ड अर्द्धरात्रि 01:05 बजे तक, उपरांत सुकर्मा योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 07:02 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:03 बजे।
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज-त्योहारः कोई नहीं है।
विशेष दिवसः विश्व कैंसर दिवस।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः मध्याह्न 12:19 बजे से अर्द्धरात्रि 12:09 बजे तक।
दिशाशूलः उत्तर दिशा में।