आपके सितारेः गुरुवार, 12 फरवरी 2026 का राशिफल

12 फरवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 13 फरवरी, 2026 का पंचांग भी।

Feb 11, 2026 - 22:16
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 12 फरवरी 2026 का राशिफल

मेष :-
प्रमोशन को लेकर भी बातचीत हो सकती है। प्रॉपर्टी के लेनदेन में थोड़ी देखभाल करनी होगी, क्योंकि इसमें कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। कुछ गुप्त शत्रु कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों को घर से बाहर न जाने दें।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :-
रुका हुआ धन मिलने से खुशी होगी। बिजनेस में भी कुछ योजनाओं पर अच्छा खासा धन लगाया जाएगा, जो आने वाले समय में बेहतर लाभ देंगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर थोड़ी गंभीरता दिखानी होगी।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :-
कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद मिलने आए, तो उसमें गिले-शिकवे न उखाड़ें और घूमने-फिरने का भी कार्यक्रम बन सकता है। आसपास रह रहे लोगों से कोई जरूरी जानकारी साझा करने से बचना होगा। कोई कानूनी मामला टेंशन बढ़ा सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें, विशेषकर थकान और तनाव से बचें।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :-
पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी कुछ नहीं कहा जाएगा। शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। किसी काम में बिना सोचे-समझे हाथ डालने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं, इसलिए लेनदेन भी सावधानी से करें।

भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :-
कोई लिया गया निर्णय समस्याओं को बढ़ा सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा, जिसमें नए लोगों से जान-पहचान भी बढ़ेगी।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :-
दिन प्रॉपर्टी के मामले में बढ़िया रहने वाला है। किसी बिजनेस डील को लेकर भी महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को मेहनत से पीछे नहीं हटना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला :-
नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, मनपसंद काम मिलेगा, जिससे खुशी होगी। भाई-बहन भी कामों में पूरा साथ देंगे। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के साथ समय व्यतीत होगा, जिससे कई मुश्किलों का समाधान आसानी से मिल जाएगा।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :-
जीवनसाथी की नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है। उनसे कोई बात बहुत ही समझदारी से कहें। शेयर मार्केट में किसी एक्सपर्ट की राय के बिना धन न लगाएं, नहीं तो आने वाले समय में मुश्किलें बढ़ेंगी। व्यापार में चल रही परेशानी का समाधान मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु :-
महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आसपास रह रहे लोगों को पहचानकर चलने की आवश्यकता है। सिंगल लोगों के जीवन में साथी की मुलाकात हो सकती है, जिससे प्यार में डूबे नजर आएंगे। घर के लिए कुछ नई चीजें खरीदी जा सकती हैं, लेकिन खर्च सोच-समझकर करें।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 7

मकर :-
किसी से किया गया वादा समय रहते पूरा करने की पूरी कोशिश होगी। मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना न रखें, नहीं तो आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। कोई सरकारी मामला यदि लंबे समय से पेंडिंग चल रहा है, तो उसके लिए मेहनत अधिक करनी होगी।

भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :-
शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है। माताजी की सेहत के प्रति थोड़ा एतियात बरतने की आवश्यकता है। पारिवारिक बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहने से भाइयों से बातचीत अवश्य होगी। किसी से मांगकर वाहन न चलाएं।

भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 18

मीन :-
अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा और किसी नई नौकरी की प्राप्ति भी हो सकती है। भगवान की भक्ति में मन लगेगा, लेकिन संतान के करियर को लेकर समस्याएं बनी रहेंगी। घर में किसी अतिथि के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। माताजी से किसी बात को लेकर सोच-विचार अवश्य होगा।

भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-13 फरवरी 2026 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः: 2082

शक संवतः: 1947

माह/पक्ष: माघ - फाल्गुन। पक्ष: कृष्ण।

तिथि: एकादशी अपराह्न 02:25 बजे तक, तत्पश्चात द्वादशी रहेगी।

चंद्र राशि: धनु राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: मूल नक्षत्र अपराह्न 04:12 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वाषाढा नक्षत्र रहेगा।

योगः वज्र अर्द्धरात्रि 03:23 बजे तक, उपरांत सिद्धि योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:10 बजे से 12:55 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:56 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:09 बजे।

राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज त्योहार: गण्डमूल, विजया एकादशी, कुम्भ संक्रांति।

विशेष दिवस: आज प्रातः 04:14 बजे पर सूर्य का कुम्भ राशि में प्रवेश।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: शाम 04:12 बजे पर समाप्त।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor