आपके सितारेः सोमवार, 16 फ़रवरी 2026 का राशिफल

16 फरवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 17 फरवरी, 2026 का पंचांग भी।

Feb 15, 2026 - 23:03
 0
आपके सितारेः सोमवार, 16 फ़रवरी 2026 का राशिफल

मेष :-
दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग ला सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। सहकर्मियों के सहयोग से कार्य आसानी से पूरे होंगे।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :-
दिनभर आनंद की अनुभूति रहेगी। कार्य व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगे और योजनाएं सफल होंगी। लाभदायक दिन सिद्ध हो सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा संभव है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :-
जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। किसी चर्चा में स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुका कार्य पूर्ण होगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभकारी होगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :-
देश-विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता जरूरी होगी। अनावश्यक खर्च संभव है। भोजन में अनियमितता परेशानी दे सकती है। दांपत्य जीवन में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :-
व्यापार के सिलसिले में छोटी यात्रा संभव है। विदेश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। धन लाभ के योग हैं। लाभदायक निवेश में रुचि बढ़ेगी। प्रभावशाली दिन रहेगा। नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :-
मन में किसी बात को लेकर उलझन बनी रहेगी। नया कार्य आरंभ करना उचित नहीं रहेगा। मौन रहने से विवाद से बचाव होगा। मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति या प्रशंसा संभव है। निवेश सोच-समझकर करना हितकर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला :-
रचनात्मकता के बल पर कठिन कार्य सरलता से पूरे होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतुलन बनाए रखने का दिन है। पुराने विवाद का समाधान संभव है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। यात्रा के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :-
दिन उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में धैर्य आवश्यक रहेगा। परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन शाम तक सामान्य हो जाएगी। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी होगी। शाम के बाद आत्मविश्वास बढ़ेगा। नया कार्य शुरू करना उचित नहीं रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु :-
कुटुंब में वृद्धि के योग हैं। धन की आवक बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान पक्ष अनुकूल रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ रहेगा। दोपहर बाद स्थिति अनुकूल होगी। दुविधाओं का समाधान मिलेगा। शरीर और मन स्वस्थ रहेंगे। गुप्त शत्रु नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

मकर :-
जिम्मेदारियों का निर्वहन आत्मविश्वास के साथ होगा। स्वयं को बेहतर बनाने पर ध्यान रहेगा। स्वभाव में अत्यधिक गंभीरता से बचाव जरूरी होगा। अकेलेपन से दूर रहना हितकर रहेगा। कार्य के साथ परिवार को भी समय देना आवश्यक होगा। करियर में प्रगति स्थिर रहेगी। लंबे समय की मेहनत का फल मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ :-
दूसरों से दूरी बनाने से बचाव जरूरी होगा। पुरानी बातों को लेकर उदासी न लाएं। सकारात्मक सोच लाभ देगी। पर्दे के पीछे बनाई गई रणनीति भविष्य में करियर में बड़ा लाभ दिलाएगी। रिश्तों में मिठास लौटाने के लिए जीवनसाथी को समय देना आवश्यक रहेगा। शांत रहकर सोच-समझकर प्रतिक्रिया देने से लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन :-
देवगुरु बृहस्पति के शुभ प्रभाव से मानसिक मजबूती बनी रहेगी। प्रेमी के साथ घूमने की योजना बन सकती है। एक साथ अधिक जिम्मेदारियां लेने से बचाव जरूरी होगा। दूसरों की बातों को दिल पर न लें। समय प्रबंधन से सभी कार्य पूरे होंगे। किसी कटु बात से मन को कष्ट हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Bottom of Form

-17 फरवरी 2026 का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः: 2082

शक संवतः: 1947

माह/पक्ष: माघ - फाल्गुन, पक्ष: कृष्ण।

तिथि: अमावस्या शाम 05:30 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा रहेगी।

चंद्र राशि: प्रातः 09:05 बजे तक मकर, तत्पश्चात कुम्भ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 09:16 बजे तक, तत्पश्चात शतभिषा नक्षत्र रहेगा।

योगः परिघ अर्द्धरात्रि 12:29 बजे तक, उपरांत शिव योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:10 बजे से 12:55 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:53 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:12 बजे।

राहूकालः प्रातः 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

तीज-त्योहार: पंचक, दर्श अमावस्या, फाल्गुन अमावस्या, द्वापुर युग।

विशेष दिवस: सूर्य ग्रहण, (भारत में दृष्टव्य नहीं)।

पंचक: प्रातः 09:05 बजे से प्रारम्भ।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor