राशिफल सोमवार 28 अप्रैल 2025

28 अप्रैल 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 29 अप्रैल, 2025 का पंचांग भी।

Apr 28, 2025 - 00:18
 0
राशिफल सोमवार 28 अप्रैल 2025

मेष:
धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा और किसी निवेश से अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं। शादीशुदा जातकों के जीवन में ढेर सारी खुशियां आएंगी, आप जीवनसाथी के साथ बेहद खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे। आपका व्यापार खूब आगे बढ़ेगा, जिससे बाजार में आपका काफी सम्मान होगा।
भाग्यशाली रंग: सिलेटी
भाग्यशाली अंक: 9

वृषभ:
आज आप जो भी हासिल करना चाहते हैं, वह हासिल कर लेंगे, बस कड़ी मेहनत करते रहें। परिवार वालों का व्यवहार आपके प्रति काफी अच्छा रहेगा, जिससे आपके घर में शांति का माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं और पार्टनर से अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 1

मिथुन:
यदि आप बिजनस में कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो आज कर सकते हैं, आपको इससे लाभ मिलेगा। आज आपका कारोबार बहुत अच्छा चलेगा और छोटे कारोबारियों को भी बड़ा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आप करियर में तरक्की कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: गहरा हरा
भाग्यशाली अंक: 3

कर्क:
आज किसी को कुछ भी गलत ना कहें, अन्यथा आपकी बातें सामने वाले को बुरी लग सकती हैं और आप किसी को ठेस भी पहुंचा सकते हैं। शेयर बाजार में पैसा लगाना चाहते हैं तो थोड़ा सोच-विचार कर ही पैसा लगाएं, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 4

सिंह:
अविवाहित लोगों की बात करें तो उपयुक्त जीवनसाथी ढूंढने में आपको अधिक समय लग सकता है, इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। विद्यार्थियों की बात करें तो आज का दिन उनके लिए अच्छा रहेगा, वह मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ
भाग्यशाली अंक: 3

कन्या:
अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो वह रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है, जिससे आपको काफी खुशी मिलेगी। यदि धन, व्यापार या संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका हुआ था तो वह मामला भी आज सुलझ सकता है। आप अपने घर में किसी तरह के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 6

तुला:
अगर कोई महत्वपूर्ण काम लंबे समय से रुका हुआ था तो आज आपका काम समय पर पूरा हो जाएगा। नौकरी पेशा जातक आज किसी दूसरी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं। आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी और सुख-सुविधा व सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ बेहद खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे।
भाग्यशाली रंग: बादामी
भाग्यशाली अंक: 2

वृश्चिक:
नौकरी पेशा जातकों को आज अधिकारियों की तरफ से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। लव पार्टनर के साथ जीवन का आनंद उठाएंगे और उनके साथ कहीं बाहर भी जा सकते हैं। यदि आप आज किसी मंदिर या किसी धार्मिक स्थान पर जाकर गरीबों की मदद करेंगे तो आपको बहुत पुण्य मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: चमकीला लाल
भाग्यशाली अंक: 8

धनु:
स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी सेहत बिल्कुल फिट रहेगी। यदि आप सामाजिक कार्य करते हैं तो लोग आपके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करेंगे, जिससे आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा की योजना बना सकते हैं। सिंगल जातकों की आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 9

मकर:
अगर आपको किसी को पैसा उधार देना है तो बिना सोचे-समझे किसी को पैसा उधार ना दें, अन्यथा धन वापस लेने में परेशानी हो सकती है। आपको बच्चों का पूरा सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी भी आपका पूरा सहयोग करेगा। विद्यार्थी अपना काम समय पर पूरा करेंगे और भविष्य के करियर के बारे में भी थोड़ा सोचेंगे।
भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 7

कुम्भ:
अविवाहित जातक अपने लिए कोई अच्छा साथी ढूंढ सकते हैं, इससे उनका मन काफी प्रसन्न रहेगा। बिजनस करने वाले लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अगर आपने किसी से पैसा उधार लिया है तो वह व्यक्ति आप पर पैसा वापस करने का दबाव बना सकता है।
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 11

मीन:
व्यापार से जुड़े लोगों की बात करें तो व्यापार में बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे पूरा करने में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए, अधिक मेहनत करने के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी और घरेलू कार्य पूरे होंगे।
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 9

प्रेषक: दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित
संपर्क: 9893118788

29 अप्रैल 2025 का पंचांग

वार: मंगलवार
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: वैशाख मास - शुक्ल पक्ष
तिथि: द्वितीया शाम 05:31 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: वृषभ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: कृतिका नक्षत्र शाम 06:47 मिनट तक, तत्पश्चात रोहिणी रहेगा।
योग: सौभाग्य अपराह्न 03:54 मिनट तक, तत्पश्चात शोभन योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:50 मिनट से मध्याह्न 12:43 मिनट तक।
दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदय: प्रातः 05:43
सूर्यास्त: सायं 06:49
राहूकाल: अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 मिनट तक।
तीज त्योहार: परशुराम जयंती, मासिक कार्तिगाई।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor