आपके सितारेः 29 अप्रैल 2025 का राशिफल
29 अप्रैल 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 30 अप्रैल, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- जिससे आज आपका प्रभाव और सम्मान भी बढ़ेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन आपका अहित नहीं कर पाएंगे। आपको आज उपहार और कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। विवाह की बात चल रही है तो बात बन सकती है। पढ़ने-लिखने में रुचि रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। जीवनसाथी से प्रेम बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग: हल्का लाल | भाग्यशाली अंक: 8
वृषभ :- आप परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। बौद्धिक कार्य में आज आप सफल रहेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी और कमाई से मन आनंदित होगा। नौकरी में काम की सराहना होगी, कुछ घर के पेंडिंग काम भी निपटाएंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेंगी। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग: बैगनी | भाग्यशाली अंक: 5
मिथुन :- आपको आज परिवार में खुशी मिलेगी। आपको किसी सगे संबंधी और मित्रों से भी मिलने का मौका मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम जो काफी समय से अटका था पूरा हो सकता है। मित्रों से सहयोग समय पर प्राप्त होगा। कारोबार में कमाई अच्छी रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्मचारियों और सहयोगियों से मदद मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: सिलेटी | भाग्यशाली अंक: 1
कर्क :- जीवनसाथी से सुझाव और सलाह से फायदा होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। दोस्तों के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। किसी के बुरे व्यवहार से आज आपको कष्ट हो सकता है। लोगों से अधिक उम्मीद न रखें। सेहत का भी ध्यान रखें, पुराना रोग उभर सकता है। किसी निकट संबंधी की समस्या को लेकर आपकी भी चिंता बनी रह सकती है। वैसे आज आपको सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: भूरा | भाग्यशाली अंक: 2
सिंह :- घर परिवार और समाज में भी आपका प्रभाव एवं सम्मान बढ़ेगा। आपको आज किसी जरूरी काम को पूरा कर पाने में सफलता मिलेगी। गृह निर्माण और घर की साज-सज्जा पर आप आज समय और धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। लेन-देन में लेकिन सावधानी रखें। शुभ समाचार मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग: लाल | भाग्यशाली अंक: 5
कन्या :- किसी निकट संबंधी से मिलने का भी मौका मिलेगा। आपको आज कहीं से अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपकी आज सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता में आज छात्रों को सफलता मिलेगी। आप आज मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा | भाग्यशाली अंक: 3
तुला :- आप जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें आपको कामयाबी मिलेगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। पराक्रम एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय हो सकता है। आपको आज व्यापार-व्यवसाय लाभ प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी के काम में आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधनों पर खर्च हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक: 7
वृश्चिक :- आपको आज शुभ समाचार मिलेगा। आज पारिवारिक मित्र और रिश्तेदारों से मिलना हो सकता है। किसी शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा का भी संयोग बनेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार अच्छा चलेगा लेकिन मानसिक तनाव बढ़ेगा। सितारे कहते हैं कि आज वाहन और मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही से बचें।
भाग्यशाली रंग: बादामी | भाग्यशाली अंक: 6
धनु :- कारोबार व्यापार में आज आप लाभ पाएंगे लेकिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन को ठेस भी आज लगने वाली है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। जोखिम वाले काम से आपको आज बचना चाहिए। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। छोटी अथवा दूर की यात्रा का प्रसंग बन सकता है।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला | भाग्यशाली अंक: 7
मकर :- आज कारोबार अच्छा चलेगा। लेकिन नौकरी में और काम में बदलाव का विचार आ सकता है। कुछ अप्रत्याशित खर्चे सामने आएंगे। जीवनसाथी से आज किसी बात को लेकर मतभेद भी हो सकता है। लेकिन भाइयों से आपको आज सहयोग मिलेगा। कोई घरेलू मामला आज सुलझ सकता है। वाद-विवाद के मामलों से दूर रहें और किसी को भी बिना पूछे सलाह देने से बचें।
भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :- व्यवसाय लाभदायक रहेगा। और कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कामकाज में आज प्रगति होगी। आपको आज मित्रों और सहकर्मियों से कोई काम की खबर मिल सकती है। सामाजिक कार्य में आपका सम्मान और प्रभाव बढे़गा। आपको आज मनपसंद भोजन मिलने का भी योग है। आप आज धर्म कर्म के काम में भी भाग ले सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 18
मीन :- आपको आज पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल का लाभ मिलेगा। आज वाहन और मशीनरी के प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। सितारे कहते हैं कि कोई स्वास्थ्य संबंधी पुरानी समस्या आपकी उभर सकती है। दूसरों पर अधिक भरोसा करने से बचें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। बच्चों की ओर से मन प्रसन्न होगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-12
दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
-30 अप्रैल 2025 का पंचांग-
वार: बुधवार।
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
माह/पक्ष: वैशाख मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: तृतीया अपराह्न 02:12 बजे तक तत्पश्चात चतुर्थी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: कल तड़के 03:15 बजे तक, वृषभ तत्पश्चात मिथुन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: रोहिणी नक्षत्र शाम 04:18 बजे तक, तत्पश्चात मृगशिरा रहेगा।
योग: शोभन मध्याह्न 12:02 बजे तक, तत्पश्चात अतिगंड योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्त: आज नहीं है।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदय: प्रातः 05:43 बजे।
सूर्यास्त: सायं 6:49 बजे।
राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज त्योहार: अक्षय तृतीया, अखतीज, मातंगी जयंती, रोहिणी व्रत, वर्षी तप पारण, त्रेतायुग।
विशेष दिवस: अक्षय तृतीया।
भद्रा: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।