आपके सितारेः 27 अप्रैल 2025 का राशिफल
27 अप्रैल 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 28 अप्रैल, 2025 का पंचांग भी।
मेष
परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल भी रहेगा। आज आपको पारिवारिक जीवन में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा, आपको आज बिजली के उपकरण और सुख-साधनों पर धन खर्च करना होगा। आपको आज दोस्तों के साथ आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी सामाजिक कार्य से भी जुड़ने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: नीला | भाग्यशाली अंक: 5
वृषभ
आज आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपको उन्नति का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपकी कोई योजना सफल होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद | भाग्यशाली अंक: 2
मिथुन
परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा, बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा। परिवार में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। सलाह है कि विवादित विषयों से दूर रहें। रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ | भाग्यशाली अंक: 4
कर्क
भावुकता में कोई काम करने से बचें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ समय बिताना आवश्यक रहेगा। कुछ अनचाहे खर्च भी होंगे। सुख-साधनों की प्राप्ति होगी।
भाग्यशाली रंग: लाल | भाग्यशाली अंक: 1
सिंह
कुछ खर्चे ऐसे होंगे जिन्हें रोकना मुश्किल होगा। लंबी यात्रा से बचें। पारिवारिक जीवन में पिता की सलाह का लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में प्रेमी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। तकनीकी विषयों में रुचि बढ़ेगी और कुछ खरीदारी करेंगे।
भाग्यशाली रंग: हरा | भाग्यशाली अंक: 8
कन्या
शिक्षा क्षेत्र में ध्यान देना जरूरी है, मानसिक भटकाव से परेशानी हो सकती है। पिता की सेहत में सुधार होगा। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मनोरंजन कार्यक्रमों का आनंद लेंगे और दोस्तों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: मटमैला | भाग्यशाली अंक: 9
तुला
दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। घर में शुभ कार्य हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन होगा।
भाग्यशाली रंग: क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक: 4
वृश्चिक
पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाकर चलें वरना नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। शरीर के ऊपरी भागों में परेशानी हो सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे।
भाग्यशाली रंग: सफेद | भाग्यशाली अंक: 5
धनु
मधुर वाणी से बिगड़े काम बन सकते हैं। व्यापारियों के लिए लाभदायक दिन, लेकिन उलझनें भी रहेंगी। साझेदारी से बचें। जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: काला | भाग्यशाली अंक: 6
मकर
पिता और पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता-पिता और भाई-बहनों से भी सहयोग मिलेगा। बच्चों की सेहत और शिक्षा को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: हरा | भाग्यशाली अंक: 3
कुम्भ
परिवार और दोस्तों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। व्यापार में लाभ होगा, विशेषकर लोहे और किराना कारोबारियों को। सुख-साधनों का लाभ मिलेगा। अजनबियों पर अधिक भरोसा न करें।
भाग्यशाली रंग: कत्थई | भाग्यशाली अंक: 1
मीन
परिवार में सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा। छोटी या लंबी यात्रा का योग है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। दूर रहने वाले संबंधियों से खुशखबरी मिलेगी। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरी में सहकर्मियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा | भाग्यशाली अंक: 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
-पंचांग: सोमवार, 28 अप्रैल 2025-
वार: सोमवार।
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
माह/पक्ष: वैशाख मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: प्रतिपदा रात्रि 09:10 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया तिथि।
चंद्र राशि: अर्द्धरात्रि 02:53 बजे तक मेष, तत्पश्चात वृषभ राशि।
चंद्र नक्षत्र: भरणी नक्षत्र रात्रि 09:37 बजे तक, तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र।
योग: आयुष्यमान रात्रि 08:03 बजे तक, तत्पश्चात सौभाग्य योग।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:50 बजे से मध्याह्न 12:43 बजे तक।
दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं।
सूर्योदय: प्रातः 05:43 बजे।
सूर्यास्त: सायं 06:49 बजे।
राहुकाल: प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज-त्योहार: चंद्र दर्शन।
विशेष दिवस: कोई नहीं।
भद्रा: कोई नहीं।
पंचक: कोई नहीं।
मूल नक्षत्र: कोई नहीं।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।