आपके सितारेः बुधवार, 07 मई 2025 का राशिफल

07 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 08 मई, 2025 का पंचांग भी

May 6, 2025 - 23:15
 0
आपके सितारेः बुधवार, 07 मई 2025 का राशिफल

मेष:- आपको सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है। आज भागदौड़ अधिक रह सकती है, खर्चों में भी जबरदस्त बढ़ोतरी के आसार हैं। इस वजह से आपको मानसिक तनाव रहेगा। हालांकि आज आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। खासकर आज आपको हर कदम पर जीवनसाथी का साथ मिलेगा। जिससे आप अपनी सभी परेशानियों को भूल जाएंगे, और राहत महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक-8

वृषभ:- आज दिन की शुरुआत संभलकर करें। आर्थिक रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सतर्कता पूर्वक फैसले लें। परिवार से आज आपको पूरी मदद मिलेगी। आपके सुख-दुख में सभी लोग खड़े रहेंगे, लेकिन अगर आप उन्हें नजरअंदाज करेंगे तो आपको नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आज किसी कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है, इससे आपको नया नजरिया मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक-5

मिथुन:- आज छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढने का हुनर सीखना होगा, साथ ही कठिन परिस्थिति में भी आपको मुस्कुराना होगा। आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। लेकिन, आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, इससे आपका मन लगा रहेगा। आज आपको किसी करीबी की सलाह से आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। बच्चों के साथ मस्तीभरा समय बिता सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक-1

कर्क:- नौकरीपेशा जातकों को आज काम करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि गलती की स्थिति में आप उच्च अधिकारियों के क्रोध का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने काम पर ध्यान दें। कारोबार की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। सेहत ठीक रहेगी, किसी पुरानी परेशानी का इलाज करवा रहे हैं तो आत्मविश्वास और मन में सकारात्मकता बनाए रखना फायदेमंद रहेगा।

भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-2

सिंह:- बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। साथ ही लेन-देन में सतर्कता बरतनी होगी। आर्थिक मामलों में संघर्ष करना पड़ सकता है इस वजह से आपका अपने जीवनसाथी के साथ भी मनमुटाव हो सकता है। हालांकि आज आपको संतान और पोते-पोतियों की तरफ से सुख मिलेगा। प्रेम संबंधों में आज सोच-समझकर आगे बढ़ें। किसी की बातों में आकर अपने पार्टनर के प्रति राय न बनाएं।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-5

कन्या:- जिन चीजों में आपका मन लगता है उन्हें करने के लिए समय निकालें। बच्चों के साथ समय बिताएं। इससे आप ऊर्जवान महसूस करेंगे। आज आपको सामने कुछ ऐसे हालात बनेंगे, जिनकी मदद से आपको फायदा हो सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम रखना फायदेमंद होगा। आज अपने किसी करीबी को दिल की बात बता सकते हैं। हालात आपके अनुकूल रहेंगे। आपके मान सम्‍मान में वृद्धि होगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-3

तुला:- आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। सेहत से जुड़ी किसी पुरानी समस्या से जूझ रहे हैं तो आज उसमें कुछ आराम हो सकता है। कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। आज सहकर्मियों को साथ लेकर चलें, इससे आपकी उत्पादकता और बढ़ेगी। समय बर्बाद न करें, हाथ आए मौकों को भुनाएं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-7

वृश्चिक:- आज लड़ाई झगडे़ से दूर रहने की जरूरत है। विरोधी आज आपको उकसाने का प्रयास करेंगे, लेकिन समझदारी से काम लें। जहां तक संभव हो विवाद आगे न बढ़ाएं। यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। पैसों के मामले में आज आपको प्रबंधन क्षमता का इस्तेमाल करना होगा। फिजूल के खर्चों को कंट्रोल करें। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। लापरवाही से बचें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-6

धनु:- आज आपको लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी का समाधान मिल सकता है। आज आपको किसी करीबी मित्र की मदद के लिए जाना पड़ सकता है। आज आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। बातचीत के जरिए आप अपने कार्यों को निकालने में सक्षम होंगे। आज अपने दिमाग और दिल के दरवाजे खोलकर रखें। आज आपको न सिर्फ लाभ कमाने के मौके मिलेंगे, बल्कि किसी ऐसे शख्स से आपकी मुलाकात हो सकती है जो आपको जान से भी ज्यादा प्यार करेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक-7

मकर :- आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण मन थोड़ा बेचैन रहेगा। आज आपका खर्च बढ़ सकता है। थोड़ा आर्थिक दबाव महसूस होगा। आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लव पार्टनर के साथ ईमानदार बने रहें। परिवार का साथ मिलेगा। इस वजह से आप कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। आज आप अपने कार्यों को समय पर निपटा लेंगे। बच्चों से जुड़ी किसी परेशानी का समाधान हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ:- निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो कीमती धातु या संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आज करीबी दोस्तों के साथ मौज मस्ती में दिन बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा। कोई लंबित कार्य आज पूरा हो सकता है। इसके बाद आप राहत की सांस लेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी। लव पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। बस आज जल्दबाजी से बचें। सोच-समझकर लिए गए फैसले आपको अतिरिक्त लाभ देंगे।

भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक-18

मीन:- कारोबार में आज कोई लाभ का सौदा हाथ लग सकता है। नए संपर्क बनाने का प्रयास करेंगे, जो आपको भविष्य में फायदा दिला सकें। कार्यक्षेत्र में आज आप शांत और स्पष्ट मनोभाव के साथ काम करेंगे। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आज किसी करीबी के साथ घूमने जा सकते हैं। किसी कार्यक्रम में भी हिस्सा ले सकते हैं। जहां आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

-08 मई 2025 का पंचांग-

वार: गुरुवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: वैशाख मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: एकादशी मध्याह्न 12:29 बजे तक, तत्पश्चात द्वादशी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: कन्या राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 09:06 बजे तक, तत्पश्चात हस्त रहेगा।
योग: हर्षण अर्द्धरात्रि 01:57 बजे तक, तत्पश्चात वज्र योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:49 से मध्याह्न 12:42 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदय: प्रातः 05:36 बजे।
सूर्यास्त: सायं 06:54 बजे।

राहूकाल: अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज त्योहार: मोहिनी एकादशी व्रत, परशुराम द्वादशी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः आज मध्याह्न 12:29 बजे तक।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor