आपके सितारेः 09 जनवरी 2025 का राशिफल
09 जनवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से- आपके सितारे। साथ में 10 जनवरी 2025 का पंचांग भी।
मेष:- आज व्यापार में अच्छी आमदनी होगी। सुख उपभोग की वस्तुएं खरीद कर घर ला सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा। अत्यधिक तनाव न लें, अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
शुभ रंग: क्रीम।
उपाय: बृहस्पति की कथा करें।
शुभ व्यापार: चार्टर्ड अकाउंटेट।
वृष:- आज किसी पारिवारिक समस्या को हल करने में अभिन्न मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। तकनीकी कार्य में दक्ष लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। दूर देश की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा।
शुभ रंग: नीला।
उपाय: बादाम बहते पानी में बहाएं।
शुभ व्यापार: राजनीतिक पार्टियों के कार्यालय।
मिथुन:- आज मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी एवं अधीनस्थों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में किए गए परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं।
शुभ रंग: हरा।
उपाय: बहते पानी में शराब बहाएं।
शुभ व्यापार: चिकित्सा उपकरणों का व्यापार।
कर्क:- आज किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होगी। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। पारिवारिक समस्या को अधिक न बढ़ने दें। प्रेम संबंधों में अत्यधिक भावुकता से बचें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी।
शुभ रंग: गहरा पीला।
उपाय: भगवान श्री सत्य नारायण की कथा करें अथवा कराएं।
शुभ व्यापार: ज्योतिषी।
सिंह:- आज किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से भेंट होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में भागदौड़ सार्थक सिद्ध होगी। खेल जगत से जुड़े लोगों को उच्च सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग: क्रीम।
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
शुभ व्यापार: दांतों की क्लीनिक।
कन्या:- आज किसी प्रियजन का घर आगमन होगा। कार्य क्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात होगी। व्यापार में परिवर्तन संभव है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सहयोग कर सकते हैं। संतान के दायित्व पूर्ति होगी। प्रेम संबंधों में आया तनाव दूर होगा।
शुभ रंग: मेरून।
उपाय: शराब व मांस का सेवन न करें।
शुभ व्यापार: इत्रशाला।
तुला:- आज किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
शुभ रंग: काला।
उपाय: नेत्रों की औषधि मुफ्त बांटें।
शुभ व्यापार: फैशन की वस्तुओं का व्यापार।
वृश्चिक: आज नौकरी के लिए दिए गए साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों का पद एवं कद बढ़ेगा। घूम कर व्यापार करने वाले लोगों को धन लाभ होगा। जुआ सट्टा खेलने से बचें।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी।
उपाय: रात्रि में दूध न पीएं।
शुभ व्यापार: लेखा परीक्षा।
धनु:- आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कोई गुम अथवा चोरी हुई वस्तु पुनः मिल सकती है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा। किसी विपरीत लिंग साथी से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। धन प्राप्त होगा।
शुभ रंग: हल्का पीला।
उपाय: त्रिकोण मंगल यन्त्र की पूजा करें।
शुभ व्यापार: सैन्य सामान के सप्लायर।
मकर:- आज सहोदर भाई बहनों के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। कृषि कार्य में परिजनों एवं मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। पेट संबंधी समस्या को हल्के में न लें। यात्रा के योग हैं।
शुभ रंग: पारदर्शी सफेद।
उपाय: परस्त्री गमन न करें।
शुभ व्यापार: आर्किटेक्ट।
कुंभ:- आज पैतृक धन संपत्ति मिल सकती है। रोजगार की तलाश पूरी होगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। यात्रा करते समय कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। सामाजिक कार्य में आपकी अग्रणी भूमिका रहेगी। विवाह की बाधा किसी प्रियजन के सहयोग से दूर होगी।
शुभ रंग: केसरिया।
उपाय: घर की छत पर लकड़ी ईंधन और चौखट व्यर्थ न रखें।
शुभ व्यापार: फोटोग्राफी।
मीन:- आज किसी विपरीत लिंग साथी से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में सुधार होगा। भूमि संबंधी विवाद सुलझ सकता है। दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता आएगी। ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा। धन लाभ होगा।
शुभ रंग: हल्का पीला।
उपाय: दस नेत्रहीनों को भोजन कराएं।
शुभ व्यापार: जनसंचार।
-डॉ० अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान, शॉप नं. 21, ब्लॉक नं. 25, ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट), संजय प्लेस, आगरा।
परामर्श समय प्रातः 10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक।
मो० 9412343560
10 जनवरी 2025 का पंचांग
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2081
शक संवतः 1946
माह/पक्ष: पौष मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: एकादशी तिथि प्रातः 10:19 बजे तक। तत्पश्चात द्वादशी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: वृष राशि रहेगी।
चंद्र नक्षत्र: कृतिका नक्षत्र दोपहर 1:44 बजे तक। तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र रहेगा।
योगः शुभ योग दोपहर 2:35 बजे तक। तत्पश्चात शुक्ल योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः दोपहर 11:50 से 12:45 बजे तक।
दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं।
सूर्योदयः प्रातः 7:15 बजे।
सूर्यास्तः सायं 5:39 बजे।
राहूकालः प्रातः 11:07 बजे से 12:24 बजे तक।
तीज त्योहार: पुत्रदा एकादशी, रोहिणी व्रत।
भद्राः प्रातः 10:19 मिनट तक।
पंचकः नहीं है।
शुक्रवार का दिशा शूल
शुक्रवार को पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहेगा ( यात्रा वर्जित रहती है) यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो थोड़ा अदरक खाकर चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा प्रारंभ करें।