आपके सितारेः 12 जनवरी 2025 का राशिफल
12 जनवरी 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से- आपके सितारे। साथ में 13 जनवरी 2025 का पंचांग भी।
मेष:- आज कोई अटका हुआ कार्य बनेगा। व्यापार में लाभ होगा। प्रेम विवाह की योजना बना रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को घूमने-फिरने का अवसर प्राप्त होगा।
आज का शुभ रंग: हल्का पीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: इलेक्ट्रिकल सामान की शॉप।
आज का उपाय: श्री मारुति यन्त्र की पूजा करें।
वृष:- आज किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भूमि, भवन, वाहन के सुख में वृद्धि होगी। राजनीति मे वर्चस्व बढ़ेगा। सत्ता शासन का लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी।
आज का शुभ रंग: सिल्वर ग्रे।
आपके शुभ व्यापार: चिकित्सा उपकरणों के व्यापारी।
आज का उपाय: श्री कुबेर यन्त्र की पूजा करें।
मिथुन:- आज नौकरी में पदोन्नति होगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। किसी प्रियजन से भेंट होगी। राजनीति में पद एवं कद बढ़ेगा। अध्ययन संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
आज का शुभ रंग: बादामी।
आपके लिए शुभ व्यापार: विधि फर्में।
आज का उपाय: श्री शुभ लाभ यन्त्र की पूजा करें।
कर्क:- आज कोई महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी। कला व अभिनय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सरकार से सम्मान प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा।
आज का शुभ रंग: नारंगी।
आपके लिए शुभ व्यापार: हवाई अड्डा से संबंधित कार्य।
आज का उपाय: गंगा स्नान करें।
सिंह:- आज आध्यात्मिक कार्यों में अभिरुचि बढ़ेगी। यात्रा में कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। सामाजिक कार्यों में आपकी भूमिका अग्रणी रहेगी। किसी विपरीत लिंग साथी से निकटता बढ़ेगी।
आज का शुभ रंग: मूंगिया लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: हीरे के आभूषण के व्यापारी।
आज का उपाय: तेरह मुखी रुद्राक्ष गले में धारण करें।
कन्या:- आज धन संपत्ति में वृद्धि होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। विवाह संबंधी कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी।
आज का शुभ रंग: हल्का नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: वित्त कंपनियां।
आज का उपाय: दो मुखी रुद्राक्ष गले में धारण करें।
तुला:- आज कार्य क्षेत्र में नए मित्र बनेंगे। गृहस्थ जीवन में शुभ घटना घट सकती है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। समाज में जान पहचान बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी।
आज का शुभ रंग: जामुनी।
आपके लिए शुभ व्यापार: अनाज का व्यापार।
आज का उपाय: गलत कामों से दूर रहें।
वृश्चिक: आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। संतान की गलत हरकतों के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी।
आज का शुभ रंग: लाल।
आपके लिए शुभ व्यापार: नर्सिंग होम।
आज का उपाय: श्री हनुमान जी की पूजा करें।
धनु:- आज संतान सुख में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ मनोरंजन का लुत्फ उठाएंगे। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में कोई विरोधी षड्यंत्र रचकर महत्वपूर्ण पद से हटवा सकता है।
आज का शुभ रंग: हल्दी से बृहस्पति यंत्र की पूजा करें।
आपके लिए शुभ व्यापार: ज्वेलरी शोरूम।
आज का उपाय: मांस मदिरा का सेवन न करें।
मकर: आज कार्य क्षेत्र में कोई सुखद घटना घट सकती है। व्यापारिक योजना सफल होगी। विदेश यात्रा अथवा लंबी यात्रा के योग बनेंगे। पारिवारिक कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
आज का शुभ रंग: नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: बेकरी।
आज का उपाय: एक एक मुखी रुद्राक्ष गले में धारण करें।
कुंभ:- आज कार्य क्षेत्र में किसी जोखिमपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। सुख उपभोग की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।
आज का शुभ रंग: आसमानी नीला।
आपके लिए शुभ व्यापार: दवा कंपनी।
आज का उपाय: पुराना फर्नीचर दान करें।
मीन:- आज वाणी पर संयम रखें, अन्यथा प्रेम संबंधों में साथी से दूर जाना पड़ सकता है। परिवार में कोई शुभ घटना घट सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
आज का शुभ रंग: हल्का हरा।
आपके लिए शुभ व्यापार: पुस्तक प्रकाशक।
आज का उपाय: एक दस मुखी रुद्राक्ष गले में धारण करें।
-डॉ० अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान,शॉप नं. 21, ब्लॉक नं. 25, ग्राउंड फ्लोर (निकट आहार रेस्टोरेंट), संजय प्लेस, आगरा।
परामर्श समय प्रातः10:50 बजे से सायं 6:30 बजे तक।
मो० 9412343560
13 जनवरी 2025 का पंचांग
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2081
शक संवतः 1946
माह/पक्ष: पौष मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: पूर्णिमा तिथि रहेगी।
चंद्रराशि: मिथुन राशि रहेगी।
चंद्र नक्षत्र: आद्रा नक्षत्र प्रातः 10:37 मिनट तक। तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।
योग: वैधृति योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः प्रातः 11:50 से 12:45 बजे तक रहेगा।
दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं।
सूर्योदयः प्रातः 7:15 बजे।
सूर्यास्तः सायं 5:41 बजे।
राहूकालः प्रातः 8:33 से 9:52 मिनट तक।
तीज त्योहार: लोहड़ी, माघ स्नान प्रारंभ, शाकंभरी जयंती।
भद्राः प्रातः 5:02 बजे से सायं 4:29 बजे तक।
पंचकः नहीं है।
सोमवार का दिशा शूल
सोमवार को पूर्व दिशा में दिशाशूल रहता है। यात्रा वर्जित रहती है। यदि करनी आवश्यक हो तो दर्पण देख कर प्रारम्भ करें।