आपके सितारेः सोमवार, 09 जून 2025 का राशिफल

09 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 10 जून, 2025 का पंचांग भी।

Jun 8, 2025 - 23:26
 0
आपके सितारेः सोमवार, 09 जून 2025 का राशिफल

मेष :- पारिवारिक कार्यों में घर के बड़ों से सहयोग प्राप्त होगा, और काम की सराहना होगी। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा रहेगा। सरकारी काम में सफलता मिलेगी। मान सम्मान भी बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए दिन कमाई के लिहाज से अच्छा है।
भाग्यशाली रंग - हल्का लाल | भाग्यशाली अंक - 8

वृषभ :- परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। कुछ मानसिक उलझन और अनचाहे खर्च का सामना करना होगा। बिजनेस में अच्छी डील मिलेगी। विदेश क्षेत्र और तकनीकी काम में विशेष रूप से लाभ मिलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन फायदेमंद रहेगा। दिन लाभदायक होने के साथ ही खर्चीला भी रहेगा।
भाग्यशाली रंग - बैगनी | भाग्यशाली अंक - 5

मिथुन :- प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से शुभ समाचार मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में दिन रोमांटिक रहेगा। सुख साधनों का आनंद मिलेगा। सामान्य से अधिक धन लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग - सिलेटी | भाग्यशाली अंक - 1

कर्क :- बुद्धि और चतुराई से लाभ मिलेगा। मुफ्त में किसी भी चीज़ की उम्मीद करना व्यर्थ है, इसलिए परिश्रम और लगन से काम पर ध्यान देना होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ मनोरंजक समय बीतेगा। पैसों से जुड़े मामले खास तरीके से सुलझ सकते हैं।
भाग्यशाली रंग - भूरा | भाग्यशाली अंक - 2

सिंह :- सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा मिलेगी। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। मन काम से छुट्टी लेकर घूमने का हो सकता है। पिता और जीवनसाथी से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग - लाल | भाग्यशाली अंक - 5

कन्या :- धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाए जाएंगे, किसी कोर्स में दाखिला लेने पर विचार हो सकता है। आर्थिक निवेश के मामले में दिन अनुकूल नहीं है इसलिए सतर्क रहना उचित होगा। अधिकारी वर्ग से तालमेल बनाकर रखना फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग - हल्का हरा | भाग्यशाली अंक - 3

तुला :- जीवनसाथी के साथ प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। नौकरी और कारोबार में कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। कोई बनता हुआ काम उलझ सकता है। जो भी काम किया जाए उसमें स्मार्टनेस दिखाना आवश्यक है जिससे अधिकारीगण प्रभावित हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग - क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक - 7

वृश्चिक :- कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। स्वयं के लिए कुछ खरीदारी की जा सकती है। दूसरों की जिम्मेदारी लेने से बचना उचित होगा। किसी के बात व्यवहार से क्रोध आ सकता है, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग - बादामी | भाग्यशाली अंक - 6

धनु :- विवाह के लिए प्रयासरत जातकों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नौकरी, कारोबार में सकारात्मक परिणाम रहेगा। कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित चिंता का समाधान निकलेगा।
भाग्यशाली रंग - हल्का पीला | भाग्यशाली अंक - 7

मकर :- कुछ नए काम की जिम्मेदारी आ सकती है। कुछ नया काम अचानक आ सकता है जिससे योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में पत्नी के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा।
भाग्यशाली रंग - धूमल | भाग्यशाली अंक - 10

कुम्भ :- कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में भाग्य अचानक लाभ दिला सकता है। पूर्व में किया गया कार्य लाभ प्रदान करेगा। शिक्षा के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। रुचि धर्म अध्यात्म में बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग - कत्थई | भाग्यशाली अंक - 18

मीन :- सोच और विचारधारा पारंपरिक हो सकती है। परिवार और जीवनसाथी के साथ मनोरंजक समय बीतेगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा। कारोबार के विस्तार के लिए किसी नई योजना पर काम शुरू किया जा सकता है।
भाग्यशाली रंग - नारंगी | भाग्यशाली अंक - 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-10 जून 2025 का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: चतुर्दशी प्रात: 11:35 बजे तक, तत्पश्चात पूर्णिमा तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: वृश्चिक राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: अनुराधा नक्षत्र शाम 06:02 बजे तक, तत्पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।

योगः सिद्ध मध्याह्न 01:45 बजे तक, तत्पश्चात साध्य योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:50 बजे से मध्याह्न 12:45 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:24 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:12 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।  

तीज त्योहार: ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत,वट पूर्णिमा व्रत पूर्ण।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः प्रात: 11:35 बजे से अर्द्धरात्रि 12:27 बजे तक है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: शाम 06:02 बजे से प्रारम्भ।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor