आपके सितारेः 03 अप्रैल 2025 का राशिफल
03 अप्रैल 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 04 अप्रैल, 2025 का पंचांग भी।
मेष:- आप अपने खर्चों को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आज किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। आज आपको अपनी मां से किया हुआ कोई वादा पूरा करना होगा। काफी समय बाद आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे आप अपने मन की बात कह सकते है।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक-7
वृषभ:- आपको आज भाग्य का पूरा साथ मिलने से काम आसानी से पूरा होगा। परिजनों का भरपूर सहयोग आपको मिलता रहेगा। आप अपने किसी काम में अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं और उनसे आपको सहयोग भी मिलेगा। सेहत के मामले में दिन आपके लिए कुछ उतार-चढाव भरा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-4
मिथुन:- आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज जीवनसाथी के सहयोग से पूरा होगा। आपकी कमाई में भी वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में पूरी रुचि लेंगे जिससे आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। कोई पुरस्कार मिलने से प्रसन्न होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आज आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-3
कर्क:- आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिलेंगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो आपकी यह चाहत आज पूरी होगी। आपका कोई कानूनी काम किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से पूरा होगा। आज आप अपने मन में चल रही कुछ बातों को लेकर चिंतित रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-2
सिंह:- आज आपका कोई काम साझेदारों की मदद से पूरा होगा। जो लोग कोई काम साझेदारी में शुरू करना चाह रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने कार्य क्षेत्र में किसी पर भी बहुत सोच समझकर भरोसा करना चाहिए, नहीं तो धोखा मिल सकता है। वैसे आज आप आपको किसी डील में अच्छा मुनाफा मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-9
कन्या:- ऑनलाइन काम करने वाले लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने काम के लिए तारीफ मिल सकती है। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपकी आमदनी में आज वृद्धि होगी। लव लाइफ में आपको प्रेमी की भावना को समझना होगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-8
तुला:- आज कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। बिजनेस में आपको आज अच्छी डील मिलेगी। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें आज कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। परिवार में चल रही कोई उलझन आज सुलझ सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-1
वृश्चिक:- नौकरी करने वाले लोगों पर आज काम का अधिक दबाव रहेगा जिससे मानसिक परेशानी महसूस करेंगे। सितारे कहते हैं कि आज आपके ऊपर अचानक से कोई काम आ सकता है जिससे आपको चिंता और परेशानी हो सकती है। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक-6
धनु:- भाइयों के साथ किसी गलतफहमी के कारण आपके रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं को आसानी से परास्त कर पाएंगे। बिजनेस में आप अपने प्रतिस्पर्धी को मात देने में सफल होंगे। आपको आज किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला भाग्यशाली अंक-9
मकर:- सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को कोई लाभकारी अवसर मिलेगा। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। यदि किसी मित्र के साथ कोई विवाद उत्पन्न होता है तो धैर्य से काम लेना चाहिए। अगर कोई बात आपको परेशान कर रही है तो यह बात अपने माता-पिता के सामने रखनी चाहिए। इससे आपको बेहतर समाधान मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-8
कुम्भ:- जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अधिक तले-भुने भोजन से बचें, अन्यथा पेट दर्द आदि जैसी समस्या आपको परेशान कर सकती है। बिजनेस करने वाले लोग अपने पार्टनर के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी भाग्यशाली अंक-1
मीन:- आपको आज कई चिंताओं से मुक्ति मिेलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपका आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। अगर आप कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं तो वह भी आज पूरा हो सकता है। यदि किसी बात को लेकर पारिवारिक रिश्तों में दरार आ गई थी तो आप उसे सुलझाने में सफल रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
-04 अप्रैल 2025 का पंचांग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: चैत्र मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: सप्तमी रात्रि 08:12 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि:- मिथुन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: आर्द्रा नक्षत्र कल प्रात: 05:20 बजे तक, तत्पश्चात पुनर्वसु रहेगा।
योगः शोभन रात्रि 09:45 बजे तक, तत्पश्चात अतिगण्ड योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 11:57 बजे से 12:47 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 6:06 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:37 बजे।
राहूकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहार: चैत्र नवपद ओली प्रारम्भ।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः रात्रि 08:12 बजे से प्रारम्भ।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।