आपके सितारेः 05 अप्रैल 2025 का राशिफल
05 अप्रैल 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 06 April, 2025 का पंचांग भी।
मेष:- आप आज संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला है तो वह सुलझ सकता है। अगर लंबे समय से आपके दांपत्य जीवन में कोई तनाव बना हुआ है तो वह आज दूर हो सकता है। अपने उच्च आत्मविश्वास के कारण आप हर कार्य को करने के लिए तैयार रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-1
वृषभ:- कुछ अनावश्यक खर्चों से आज आपको परेशानी होगी। आप उन्हें नियंत्रित करने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन स्थिति ऐसी होगी की आपकी कोशिश असफल रहेगी। वैवाहिक जीवन में लंबे समय से चला आ रहा तनाव आज दूर हो जाएगा और आपके बीच प्रेम एवं तालमेल बना रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी भाग्यशाली अंक-2
मिथुन:- आप आज आय-व्यय के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे और इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। वैसे आज यात्रा और कुछ पारिवारिक कारणों से आपको धन खर्च करना पड़ेगा। अगर आप अपने बच्चे के करियर को लेकर चिंतित हैं तो इस संदर्भ में आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-6
कर्क:- काम की तलाश कर रहे लोगों को आज सफलता मिलेगी। नौकरी और कारोबार में आज आपकी स्थिति बेहतर होगी। आपको किसी भी काम में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। का्म के प्रति गंभीर रहें नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। सहकर्मियों और सहयोगियों से तालमेल बनाए रखेंगे, जिससे आपको अपने काम में फायदा मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-9
सिंह:- बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा कमाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आप आर्थिक समस्याओं से परेशान हैं तो आज आपको कमाई का कोई अच्छा स्रोत मिल सकता है। जो लोग विदेश जाने के लिए प्रयासरत हैं, आज उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। प्रयास सफल होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-5
कन्या:- आज आज अपनी बुद्धि और क्षमता का पूरा इस्तेमाल करें, इससे आपको फायदा मिलेगा। लेकिन आपको आज विरोधियों से सतर्क भी रहना होगा। अपनी सेहत के प्रति भी सजग रहें। कार्यस्थल पर आपको बिना सोचे-समझे किसी से कुछ नहीं कहना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-6
तुला:- आप बिजनेस में आज अच्छी कमाई कर पाएंगे। आपको आज काम में साझेदारों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। किसी को अपने साथ पार्टनर बनाते हैं तो यह भी आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और सहयोग बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक-6
वृश्चिक:- कोई बड़ा निवेश करने की योजना न बनाएं, अन्यथा इसमें आपको नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को ध्यान देकर काम करना होगा क्योंकि आज आपके काम पर अधिकारीगण नजर बनाए रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज समझदारी से काम लेना होगा नहीं तो अपने जूनियर की बात मानकर कोई बड़ी गलती कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-9
धनु:- आपको आज अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। नौकरी करने वाले लोग सतर्कता से काम करें, आपकी किसी गलती के लिए आपको टोका जा सकता है। किसी मित्र के साथ चल रहे विवाद को आपको बातचीत के जरिए खत्म करना होगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-3
मकर:- यदि आप कोई नया वाहन, मकान, दुकान आदि खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। परिवार से आपको आज अपेक्षित सहयोग मिलेगा। बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को लेकर आप कुछ चिंतित हो सकते हैं। आपके कुछ रुके हुए काम भी पूरे होंगे, जिनको लेकर आप काफी समय से चिंतित थे।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-8
कुम्भ:- बिजनेस करने वाले लोगों को मनचाहा मुनाफा मिलने से खुशी मिलेगी। कार्यस्थल पर आपके कुछ शत्रु आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन आप आज उन्हें मात देने में सफल रहेंगे। आप अपने भाई-बहनों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी बात को लेकर आपका अपनी मां से मतभेद हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक-7
मीन:- आप आज काम के प्रति उत्साहित रहेंगे और रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे। आपको अपनी धन संबंधी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया हुआ है तो वह आपको वापस भी मिल सकता है। भाइयों से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको सम्मान मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक-9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
-06 अप्रैल 2025 का पंचांग-
वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: चैत्र मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: नवमी शाम 07:22 बजे तक, तत्पश्चात दशमी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि:- कर्क राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पुष्य नक्षत्र कल प्रात: 06:25 बजे तक, तत्पश्चात अश्लेषा रहेगा।
योगः सुकर्मा शाम 06:55 बजे तक, तत्पश्चात धृति योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 11:57 बजे से 12:47 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग, रविपुष्य योग।
सूर्योदयः प्रातः 6:04 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:38 बजे।
राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज त्योहार: नवम नवरात्र सिद्धदात्री पूजा, रामनवमी, स्वामीनारायण जयंती, महातारा जयंती।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।